फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Jewelery stolen from woman admitted in ICU, employee detained

Gorakhpur News: आईसीयू में भर्ती महिला के गहने चोरी, कर्मचारी हिरासत में

Sun, 17 Mar 2024 02:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Jewelery stolen from woman admitted in ICU, employee detained
गोरखपुर। शहर के दाउदपुर स्थित एक नर्सिंग होम के आईसीयू में भर्ती महिला के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। शरीर से गहने गायब देखकर पति ने अस्पताल प्रशासन से शिकायत की तो उसे चुप रहने की धमकी दी गई। शनिवार को पीड़ित पति ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के जाने पर पायल और कान की बाली तो लौटा दी गई, लेकिन सोने की चेन अब भी गायब है। पुलिस एक कर्मचारी को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रामगढ़ताल इलाके के भगत चौक निवासी दिनेश सिंह ने कैंट थाने में तहरीर दी है। उन्होंने तहरीर में लिखा है कि 14 मार्च की रात में 11:30 बजे पत्नी प्रेमलता की तबीयत अचानक खराब हो गई। इसके बाद पत्नी को दाउदपुर स्थित निजी अस्पताल में ले गए। स्थिति गंभीर बताकर चिकित्सक ने आईसीयू में भर्ती कर दिया। पत्नी को जब अस्पताल लाया गया तो उन्होंने चेन, बाली व पायल पहन रखी थी। आरोप है कि आईसीयू की महिला कर्मचारी ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर कपड़े बदलते समय सभी गहने निकाल लिए। जानकारी होने पर इसके बारे में पूछा तो स्टाफ ने इसकी जानकारी होने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस को जानकारी देने पर बाली व पायल तो लौटा दी, लेकिन चेन नहीं दी। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed