फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Jewelery lost due to greed for money in Gorakhpur case registered

Gorakhpur News: गोरखपुर में रुपये के लालच में गंवा दिए गहने, केस दर्ज

Sat, 21 Oct 2023 02:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्सूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्सूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 21 Oct 2023 02:28 PM IST
विज्ञापन
Jewelery lost due to greed for money in Gorakhpur case registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

एम्स में इलाज कराने आई महिला रुपये के लालच में खुद ही जालसाजों को अपना मंगलसूत्र व कान की बाली दे दी। बदले में उसे कागज की गड्डी मिली। पीड़ित की तहरीर पर शुक्रवार को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एम्स इलाके के नीना थापा के पास की रहने वाली धनिसरा देवी 19 अक्तूबर को एम्स में इलाज कराने गई थीं। वह गेट नंबर तीन से जैसे ही बाहर निकली, तभी एक व्यक्ति उनसे मिला। उसने महिला को काले कपड़े में सिला हुआ बंडल दिया और बोला कि यह नोट की गड्डी है। वह महिला के साथ ऑटो में बैठ गया।
विज्ञापन


ऑटो में पहले से ही चालक समेत दो लोग बैठे थे। महिला को झांसा देकर कान की बाली व मंगलसूत्र निकलवा लिया और कूड़ाघाट के पास उतार दिया। महिला जब घर पहुंची तो ठगी की जानकारी हुई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से ऑटो व उन व्यक्तियों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

महिला से मंगलसूत्र छीना

गुलरिहा थाना क्षेत्र के खड़पड़हवा चौकी के पास पैदल जा रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो कोइरीपुर टोला निवासी जशवंता देवी का खड़पड़हवा चौकी के पास धुलाई सेंटर खुला हुआ है, अपने घर से पैदल पिच रोड के रास्ते धुलाई सेन्टर पर जा रही थी। अभी वह चौकी के पास पहुंची थी कि बाइक सवार दो बदमाश पीछे से झपट्टा मारकर मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed