{"_id":"654fdb82d7c765cab3099741","slug":"jeep-falls-into-pit-one-dead-driver-injured-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-366171-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जीप गड्ढे में गिरी, एक की मौत, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जीप गड्ढे में गिरी, एक की मौत, चालक घायल
विज्ञापन
- बड़हलगंज इलाके में हुई घटना, 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरी थी जीप
अमर उजाला ब्यूरो
चिल्लूपार (गोरखपुर)। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के साऊखोर-सेमरा मार्ग पर सेमरा खुर्द गांव के पास शनिवार सुबह अनियंत्रित जीप बंधे से नीचे 10 फीट गहरे गड्ढे में चली गई थी। हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि वाहन चला रहे मालिक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह क्षेत्र के बैरियाखास गांव निवासी तारकेश्वर यादव अपनी जीप स्वयं चलाकर गांव के लालसाहब यादव (45) के साथ पास के मदनपुर (देवरिया) पेट्रोल पंप से डीजल लेने गए थे। वापस आते समय सेमरा खुर्द गांव के पास अनियंत्रित होकर सिंचाई विभाग के बंधे के किनारे 10 फीट गहरे खाई में पलट गई। दुर्घटना में लालसाहब यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मालिक हो गया। मृतक लालसाहब शादी सुदा थे, लेकिन बच्चे नहीं थे।
हरपुर बुदहट के युवक की मौत
हरपुर बुदहट। क्षेत्र के बिगहि गांव के रहने वाले प्रमोद यादव (23) शुक्रवार को अपने ममेरे भाई आकाश यादव के साथ संतकबीरनगर गए हुए थे। वापस लौटते समय हाईवे पर रैना पेपर मिल के पास ट्रक ने उनकी बाइक में ठोकर मार दिया, जिससे प्रमोद ट्रक की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, आकाश यादव को भी चोटें आईं। उनका इलाज चल रहा है। प्रमोद घर पर ही रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। ब्यूरो