{"_id":"604705d395ca5161db2bcd2d","slug":"jee-main-results-declared-late-at-night","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेन: विवेक, अनुभव और चेतन ने बढ़ाया शहर का मान, नतीजे देर रात घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेईई मेन: विवेक, अनुभव और चेतन ने बढ़ाया शहर का मान, नतीजे देर रात घोषित
Tue, 09 Mar 2021 11:24 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:24 AM IST
सार
- सेलेक्शन पाने वाले अब जेईई एडवांस का पेपर दे सकेंगे
- जेईई मेन की रैंक के सहारे ही एनआईटी व ट्रिपल आईटी में दाखिला मिलेगा
विज्ञापन
JEE Main
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सोमवार देर रात ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन का नतीजा घोषित कर दिया। गोरखपुर जिले के मेधावियों ने अच्छी कामयाबी हासिल की है। शहर के विवेक कुमार गुप्ता ने 99.91 परसेंटाइल मार्क्स हासिल करके मान बढ़ाया है। अनुभव श्रीवास्तव को 99.94 और चेतन चौरसिया को 99.82 परसेंटाइल मिले हैं। इससे पहले भी चेतन का सेलेक्शन जेईई मेन व एडवांस में हुआ था।
विज्ञापन
जेईई मेन का नतीजा वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध कराया गया है। जिन विद्यार्थियों का चयन हुआ है, वह अब आईआईटी में दाखिले के लिए प्रस्तावित ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) एडवांस का आवेदन फार्म भरेंगे। एडवांस में चयन हुआ तो आईआईटी में दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन
जेईई मेन के स्कोर के सहारे एनआईटी व ट्रिपल आईटी में दाखिला मिलता है। प्रारंभिक तौर पर एबीसी कोचिंग क्लासेस से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक विवेक कुमार गुप्ता (99.91), चेतन चौरसिया (99.82) मिथिलेस (99.60), प्रखर वोहरा (99.26), चित्रांश (99.23) को सफलता मिली है।
विज्ञापन
JEE Main
- फोटो : अमर उजाला।
आरपीएम एकेडमी से मिली जानकारी के मुताबिक, नर्सरी से बारहवीं तक की पढ़ाई करने वाले चेतन चौरसिया ने सेलेक्शन पाकर शहर का मान बढ़ाया है। चेतन सामान्य परिवार से हैं। आरपीएम ग्रीन सिटी के छात्र श्रेष्ठ जायसवाल (99.001), दिव्यांश त्रिपाठी (98.6) और अमन कश्यप (98.44) ने भी सफलता हासिल की है।
17 वर्षीय श्रेष्ठ जायसवाल बारहवीं में मैथ व बायोलॉजी की पढ़ाई एक साथ कर रहे हैं। चार मई से बारहवीं की परीक्षा देंगे, लेकिन इससे पहले ही जेईई मेन में सेलेक्शन हो गया। वह एमबीबीएस में दाखिले के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) भी देंगे। इसकी तैयारी कर रहे हैं।
17 वर्षीय श्रेष्ठ जायसवाल बारहवीं में मैथ व बायोलॉजी की पढ़ाई एक साथ कर रहे हैं। चार मई से बारहवीं की परीक्षा देंगे, लेकिन इससे पहले ही जेईई मेन में सेलेक्शन हो गया। वह एमबीबीएस में दाखिले के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) भी देंगे। इसकी तैयारी कर रहे हैं।