फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   jawan funeral done after nuisance in gorakhpur

शहीद का दर्जा मांगने का लेकर हुआ था बवाल: सम्मान के साथ हुआ जवान का अंतिम संस्कार, उपद्रवियों की तलाश में पुलिस

Sat, 26 Mar 2022 01:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Mar 2022 01:03 PM IST
सार

गोरखपुर जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने कहा कि पत्थरबाजी करके सरकारी वाहनों को तोड़फोड़ दिया। जान-माल का कोई नुकसान नहीं है। सारी घटना वीडियो में कैद है। उत्पात मचाने वाले एक-एक व्यक्ति की पहचान की जाएगी।

विज्ञापन
jawan funeral done after nuisance in gorakhpur
सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिक्किम में तैनात रहे झंगहा के सैनिक धनंजय यादव का पार्थिव शरीर शुक्रवार को घर आने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे। परिजनों को मुआवजा और शहीद का दर्जा देने समेत कई मांगों को लेकर कई गांवों के लोग सड़क पर उतर गए थे। वहीं रेलवे ट्रैक को एक घंटे तक जाम भी रखा था। वहीं शनिवार को जवान का सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


उधर पूरी रात चौरीचौरा में व जवान के गांव पर पीएसी व पुलिस फोर्स तैनात रही। शनिवार की सुबह ही डीएम विजय किरण आनंद, प्रभारी एसएसपी व एसपी सिटी सोनम कुमार व अन्य अधिकारी गांव पहुंच गए। पुलिस प्रशासन ने भारी सुरक्षा के बीच अपने स्तर से सम्मान दिलाकर जवान का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन


वहीं इस दौरान सेना के कुछ जवान भी आए थे। भाई सोनू यादव ने जवान को मुखाग्नि दी। इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे और वंदे मातरम व धंनजय तुम अमर रहो के नारे लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: शहीद का दर्जा दिलाने को लेकर बवाल: सात घंटे तक मचा कोहराम, उग्र भीड़ पर दागे गए आंसू गैस के गोले

बता दें कि शुक्रवार को पार्थिव शरीर लेकर गांव पहुंचे। इसकी खबर फैलते ही आसपास के गांवों के लोग जुट गए। देखते ही देखते लोग सड़क पर उतर गए। पुलिस के अधिकारियों के समझाने का उन पर कोई असर नहीं हुआ। गुस्साए लोगों ने चौरीचौरा स्टेशन पहुंचकर रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया। शाम चार बजे से पांच बजे तक लोगों ने ट्रैक पर प्रदर्शन किया। इस बीच एक ट्रेन का संचालन बाधित रहा।

 

ट्रैक पर प्रदर्शन की सूचना पर चौरीचौरा के अलावा झंगहा पुलिस भी पहुंच गई और भीड़ को हटाया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए, लेकिन डीएम को बुलाने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे डीएम से वार्ता के बाद परिजन शांत हो गए और शव लेकर जाने को तैयार हो गए। इसी दौरान कुछ लोग उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।

गोरखपुर जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने कहा कि पत्थरबाजी करके सरकारी वाहनों को तोड़फोड़ दिया। जान-माल का कोई नुकसान नहीं है। सारी घटना वीडियो में कैद है। उत्पात मचाने वाले एक-एक व्यक्ति की पहचान की जाएगी। उत्तर दायित्व तय करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस व प्रशासनिक अफसर कैंप कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed