{"_id":"6589e8df818a1db7c60c80e4","slug":"japans-komori-machine-will-be-installed-in-geeta-press-printing-capacity-will-increase-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-411753-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गीता प्रेस में लगेगी जापान की कोमोरी मशीन, बढ़ेगी छपाई क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गीता प्रेस में लगेगी जापान की कोमोरी मशीन, बढ़ेगी छपाई क्षमता
Tue, 26 Dec 2023 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 26 Dec 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
बंगलूरू और नोएडा से आएगी बाइंडिंग और किताबों के सिलाई की मशीन
नई मशीनों के लगने से मांग के सापेक्ष पुस्तकें उपलब्ध करा सकेगा गीता प्रेस
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मांग के अनुसार गीता प्रेस की धार्मिक पुस्तकें लोगों तक पहुंचाई जा सके, इसके लिए गीता प्रेस प्रबंधन जापान से विशेष कलर प्रिंटिंग मशीन कोमोरी मंगा रहा है। इसके अलावा नोएडा से छपाई की वेब मशीन और बंगलूरू से बाइंडिंग मशीन आ रही है। इन मशीनों की कीमत नौ करोड़ रुपये है।
गीताप्रेस प्रबंधन मांग की तुलना में 25 फीसदी पुस्तकें अभी नहीं दे पा रहा है। यहां से प्रकाशित कई पुस्तकें ऐसी हैं जो स्टॉक में नहीं हैं। चार रंगों में छपाई करने वाली इस नई मशीन को लगाने में पांच करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इस मशीन से एक घंटे में लगभग 15 हजार बड़े पेज की छपाई हो जाएगी। इसके अलावा एक छपाई और एक बाइंडिंग मशीन में जल्द ही गीता प्रेस पहुंच जाएगी।
-- -- -- -- -
चार कलर में छपाई
जापान से आने वाली मशीन का नाम कोमोरी लिथ्रान जी 37 है। यह मशीन एक घंटे में 25 इंच लंबे व 37 इंच चौड़े 15 हजार पेपर की छपाई चार रंगों में कर देगी। यह मशीन 27 फीट लंबी, 12 फीट चौड़ी और सात फीट ऊंची है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
कोट
गीता प्रेस के पुस्तकों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में हम मांग की तुलना में पुस्तकों की आपूर्ति नहीं दे पा रहे हैं। मांग के अनुसार पुस्तकों को प्रकाशित किया जा सके, इसके लिए जापान से एक और कोमोरी मशीन मंगाई जा रही है। छपाई और बाइंडिंग के लिए भी एक-एक मशीने जल्द ही गीता प्रेस आएंगी। इनकी कीमत नौ करोड़ रुपये है।
- डॉ. लालमणि तिवारी, प्रबंधक गीता प्रेस