फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   January salary of 120 electricity workers stopped

गोरखपुर: 120 बिजली कर्मियों का जनवरी का वेतन रुका, इस वजह से हुई कार्रवाई

Sat, 12 Feb 2022 01:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 12 Feb 2022 01:46 PM IST
सार

खंड प्रथम के तकनीकी कर्मी अजय कुमार शाही और सिद्धार्थ सिंह का जनवरी का वेतन रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि 29 जनवरी को ही सारी जानकारी ईआरपी पोर्टल पर दे दी गई थी। पोर्टल की तरफ मैसेज भी आ गया। इसके बाद भी वेतन रोक दिया गया।

विज्ञापन
January salary of 120 electricity workers stopped
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संपत्ति का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड नहीं करने वाले गोरखपुर जोन के 120 बिजली कर्मियों का जनवरी का वेतन रोक दिया गया है। हालांकि, संबंधित बिजली कर्मियों का कहना है कि उन्होंने समयसीमा के भीतर पोर्टल पर विवरण अपलोड कर दिया था। तकनीकी खामियों की वजह से उनका वेतन रुका है।  
विज्ञापन


दरअसल, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी ने जोन के मुख्य अभियंता को पत्र भेजकर कहा था कि लाइनमैन से लेकर अभियंताओं तक को अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा इलेक्ट्रॉनिक रिसोर्सेज प्लानिंग (ईआरपी) पोर्टल पर अपलोड करना है। इसमें लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों का जनवरी माह का वेतन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता ने जोन के सभी वितरण मंडलों व खंडों के जिम्मेदारों को पत्र लिखकर संपत्ति का ब्योरा अपलोड करने को कहा। इसके लिए ईआरपी पोर्टल पर सभी कर्मचारियों की पहले ही आईडी व पासवर्ड बना लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि करीब 120 कर्मियों ने पोर्टल पर विवरण अपलोड नहीं किया। इसकी वजह से उनका जनवरी माह का वेतन रोक दिया गया है। हालांकि, कर्मियों का कहना है कि 31 जनवरी की समयसीमा के भीतर ही उन्होंने अपना विवरण ऑनलाइन दर्ज करवा दिया था।

विभाग की तरफ से विवरण अपलोड होने का मैसेज भी आ गया था। इसके बाद भी जनवरी का वेतन रोक दिया गया। उप मुख्य लेखाधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि गोरखपुर जोन के 120 कर्मियों का जनवरी का वेतन रोक दिया गया है।

जानकारी दे दी फिर भी रोक दिया वेतन

खंड प्रथम के तकनीकी कर्मी अजय कुमार शाही और सिद्धार्थ सिंह का जनवरी का वेतन रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि 29 जनवरी को ही सारी जानकारी ईआरपी पोर्टल पर दे दी गई थी। पोर्टल की तरफ मैसेज भी आ गया। इसके बाद भी वेतन रोक दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed