फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Janta Darshan: The Chief Minister listened to the grievances of around 150 people and directed officials to resolve them.

समस्या निस्तारण में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई : सीएम योगी

Wed, 30 Sep 2026 02:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Janta Darshan: The Chief Minister listened to the grievances of around 150 people and directed officials to resolve them.
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसमस्याओं का समाधान तत्परता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए। किसी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता मिलने पर संबंधित की जवाबदेही तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और संतुष्टिपरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री खुद लोगों के बीच पहुंचे। कुर्सियों पर बैठे फरियादियों से एक-एक कर उनकी समस्याएं पूछीं और प्रार्थना पत्र लिए। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि घबराने की जरूरत नहीं है, उनकी समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सभी प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार करते हुए उनकी हरसंभव मदद की जाए। उन्होंने जमीन पर अवैध कब्जा करने और कमजोर लोगों को उजाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इलाज से संबंधित एस्टीमेट की प्रक्रिया जल्द पूरी कर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए जरूरतमंदों को सरकार की ओर से हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।



गोशाला में पहुंचकर की गोसेवा
जनता दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर की गोशाला पहुंचे। उन्होंने गायों और नंदी को गुड़ खिलाया और दुलारा। उन्होंने गोशाला के कार्यकर्ताओं से गोवंश की देखभाल की जानकारी ली और उनके समुचित रखरखाव के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed