फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Jan Sadharan Express arrived nine and a half hours late

Gorakhpur News: साढ़े नौ घंटे देर से आई जन साधारण एक्सप्रेस

Tue, 14 May 2024 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Jan Sadharan Express arrived nine and a half hours late
सुबह 7:55 बजे के बजाय शाम 5:20 बजे गोरखपुर पहुंची ट्रेन, बदलना पड़ा प्लेटफार्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पंजाब में चल रहे आंदोलन का असर गोरखपुर पर भी पड़ रहा है। सोमवार को अमृतसर से आने वाली (22424) गोरखपुर जनसाधारण एक्सप्रेस सुबह 7:55 बजे के बजाय शाम 5:20 बजे पहुंची। ट्रेन को वापस अमृतसर भी जाना था। लिहाजा स्टेशन प्रबंधन इसे छह नंबर प्लेटफार्म के बजाय दो नंबर प्लेटफार्म पर लिया, जिस वजह से यात्रियों को वहां से यहां तक दौड़ लगानी पड़ी। राहत रही कि पहले ही इसकी उद्घोषणा होने के कारण भगदड़ नहीं मची।
हर सोमवार को चलने वाली गोरखपुर-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ होती है। ट्रेन को सुबह 7:55 बजे गोरखपुर स्टेशन पर पहुंचकर 10:45 बजे वापस लौटना था, लेकिन आंदोलन और रूट डायवर्जन के चलते यह करीब साढ़े नौ घंटे देर हो गई।
विज्ञापन

शाम पांच बजे बड़ी संख्या में यात्री प्लेटफार्म नंबर छह पर इस ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, लेकिन जब ट्रेन आउटर पर पहुंची तो प्लेटफार्म नंबर पांच और छह खाली ही नहीं थे। स्टेशन प्रबंधन ने उस वक्त खाली प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन को आने का सिग्नल दिया। साथ ही इसकी उद्घोषणा भी करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटफार्म बदलते ही छह नंबर के यात्री दो नंबर पर भागने लगे। चूंकि बीच का पुल बंद है, इसलिए दोनों किनारे के पुलों पर भीड़ बढ़ गई। पिछली घटनाओं से संज्ञान लेते हुए आरपीएफ के जवान दोनों पुलों पर खड़े किए गए थे, जिसके चलते भीड़ को नियंत्रित करने में आसानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed