फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Jainism: Temple Resonates with the Observance of 'Uttam Kshama' (Supreme Forgiveness)

जैन धर्म : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना से गूंजा मंदिर

Thu, 17 Sep 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 17 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Jainism: Temple Resonates with the Observance of 'Uttam Kshama' (Supreme Forgiveness)
गोरखपुर। आर्य नगर दक्षिणी स्थित पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बुधवार को दस लक्षण महापर्व का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ। महापर्व के पहले दिन उत्तम क्षमा धर्म की पूजा और विधान किया गया। सुबह भगवान पारसनाथ का मंगल अभिषेक, शांतिधारा और दस लक्षण विधान पूजन हुआ। पूजा के दौरान बताया गया कि दस धर्मों में उत्तम क्षमा को प्रथम स्थान दिया गया है। मान-अपमान और अनुकूल-प्रतिकूल परिस्थितियों में भी क्रोध न करना और समता भाव बनाए रखना ही सच्ची क्षमा है। क्रोध को आत्मा के कल्याण में बाधक बताते हुए कहा गया कि क्षमाधारण करने से जीव के कर्मों की निर्जरा होती है। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष पुष्पदंत जैन, मंत्री ज्ञानेंद्र जैन, रोहित जैन, गौरव, शिखर, वर्धमान, सुधीर, प्रशांत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed