{"_id":"64b91fe0e3e0c1a8a304d394","slug":"jagdishpur-jangal-kauria-ring-road-argument-with-officials-who-arrived-for-survey-2023-07-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जगदीशपुर-जंगल कौड़िया रिंग रोड: सर्वे के लिए पहुंचे अधिकारियों से नोकझोंक, फिर बैरंग लौटी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदीशपुर-जंगल कौड़िया रिंग रोड: सर्वे के लिए पहुंचे अधिकारियों से नोकझोंक, फिर बैरंग लौटी टीम
Thu, 20 Jul 2023 05:33 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर/ भटहट/जगदीशपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर/ भटहट/जगदीशपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 20 Jul 2023 05:33 PM IST
सार
लोगों ने मुआवजे का भुगतान किए बिना सर्वे कराने का विरोध जताया। इसको लेकर अधिकारियों और किसानों के बीच नोकझोंक हुई। करीब आधे घंटे तक चली बहस के बाद सर्वे करने पहुंचे अधिकारी-कर्मचारी वहां से कोनी चले गए। हालांकि, इसके पहले आधा किमी सर्वे हो चुका था।
विज्ञापन
जगदीशपुर-जंगल कौड़िया रिंग रोड
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जंगल कौड़िया-जगदीशपुर रिंग रोड से प्रभावित किसानों और अधिकारियों के बीच बुधवार को इटहिया में नोकझोंक हुई। एनएचएआई के कर्मचारियों संग जमीन का सर्वे करने पहुंचे नायब तहसीलदार सदर विकास कुमार से लोगों ने कहा कि मुआवजा देने के बाद ही कोई काम शुरू कराएं। इस बात को लेकर करीब आधा घंटे तक गहमागहमी बनी रही।
विज्ञापन
जंगल कौड़िया-जगदीशपुर रिंग रोड निर्माण कार्य के लिए 26 गांवों के किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई है। कम मुआवजा मिलने की वजह से किसानों ने रिंग रोड का काम रोक दिया था। 16 जुलाई को पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह के साथ गोरखनाथ मंदिर में जाकर किसानों ने सीएम योगी से मुलाकात करके अपनी बात रखी थी। सीएम ने सभी किसानों को उचित मुआवजा देने का निर्देश दिया। उधर, मुआवजे का मामला सुलझाने के लिए किसान आर्बिट्रेशन भी दाखिल करा रहे हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: महायोजना-2031: अब राजधानी में अटकी महायोजना की गाड़ी, 10 दिनों में देना होगा जवाब
विज्ञापन
बुधवार को इटहिया और कोनी गांव में अधिग्रहित जमीन पर काम शुरू कराने के लिए सर्वे करने अधिकारी पहुंचे। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को हो गई। कुछ ही देर में वहां इटहिया गांव के श्यामू निषाद, मनीष विश्वकर्मा, सिकंदर, धर्मेंद्र, पिंटू, अमुक यादव, नरसिंह, गणेश, वकील, गुड्डू मिश्रा, मनोज, राकेश आदि पहुंच गए। लोगों ने मुआवजे का भुगतान किए बिना सर्वे कराने का विरोध जताया।
इसको लेकर अधिकारियों और किसानों के बीच नोकझोंक हुई। करीब आधे घंटे तक चली बहस के बाद सर्वे करने पहुंचे अधिकारी-कर्मचारी वहां से कोनी चले गए। हालांकि, इसके पहले आधा किमी सर्वे हो चुका था। करीब दो बजे कोनी में सर्वे शुरू हुआ। इस दौरान सिहोंरिया,रमवापुर और मठिया के किसान मौके पर पहुंच गए। किसानों के विरोध के बाद सर्वे टीम लौट गई।
किसानों का कहना है सभी लोग बृहस्पतिवार को विधायक महेंद्रपाल सिंह से मुलाकात करेंगे। इस दौरान लेखपाल उपेंद्र कुमार, ऋषभ हुसैन, धर्मबीर कुमार, आशुतोष सिंह, नरसिंह सिंह ,रामनाथ सिंह,गणेश सिंह, संदीप गौड़, राम प्रताप चौरसिया, दिग्विजय सिंह, वकील सिंह, गुड्डू बाबा आदि मौजूद रहे।
सर्वे के लिए गांवों में टीम गई थी, लेकिन किसानों ने विरोध जताया। किसी के साथ कोई नोकझोंक नहीं हुई है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। - विकास कुमार, नायब तहसीलदार, सदर।
किसानों का कहना है सभी लोग बृहस्पतिवार को विधायक महेंद्रपाल सिंह से मुलाकात करेंगे। इस दौरान लेखपाल उपेंद्र कुमार, ऋषभ हुसैन, धर्मबीर कुमार, आशुतोष सिंह, नरसिंह सिंह ,रामनाथ सिंह,गणेश सिंह, संदीप गौड़, राम प्रताप चौरसिया, दिग्विजय सिंह, वकील सिंह, गुड्डू बाबा आदि मौजूद रहे।
सर्वे के लिए गांवों में टीम गई थी, लेकिन किसानों ने विरोध जताया। किसी के साथ कोई नोकझोंक नहीं हुई है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। - विकास कुमार, नायब तहसीलदार, सदर।