फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Jagatguru Shankaracharya Swami Nischalanand will awaken the light of Sanatan Dharma in Purvanchal

Exclusive: पूर्वांचल में सनातन धर्म की अलख जगाएंगे जगतगुरु शंकराचार्य, आठ से दस लोगों से करेंगे धर्म पर संवाद

Sun, 24 Oct 2021 03:42 PM IST
vivek shukla राजन राय, गोरखपुर।
राजन राय, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 24 Oct 2021 03:42 PM IST
सार

शंकराचार्य की धर्मयात्रा 11 अक्तूबर से वृंदावन से शुरू हुई है। आगरा प्रवास के बाद अब उन्होंने पूर्वांचल की धरती पर कदम रखा है।

विज्ञापन
Jagatguru Shankaracharya Swami Nischalanand will awaken the light of Sanatan Dharma in Purvanchal
शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सनातन धर्म की अलख जगाने के उद्देश्य से एक महीने के लिए राष्ट्रोत्कर्ष अभियान यात्रा पर निकले गोवर्धन मठ पुरी के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज शनिवार को सिद्धार्थनगर पहुंच चुके हैं। वृंदावन से शुरू हुई उनकी धर्मयात्रा सिद्धार्थनगर के रास्ते नेपाल तक जाएगी। इसके बाद महराजगंज होकर गोरक्षनगरी में उनका दो दिनों का प्रवास होगा। यहां से बंगाल होकर अपने मठ वापस पहुंचेंगे। इस दौरान वे धर्मसभाएं तो करेंगे ही सनातन धर्म को लेकर आचार्यों, वेदाचार्यों के साथ प्रबुद्धजनों से सीधा संवाद करके उनकी जिज्ञासा शांत करेंगे।
विज्ञापन


शंकराचार्य की धर्मयात्रा 11 अक्तूबर से वृंदावन से शुरू हुई है। आगरा प्रवास के बाद अब उन्होंने पूर्वांचल की धरती पर कदम रखा है। सिद्धार्थनगर में रविवार को प्रवास के दौरान धर्मसभा और संगोष्ठी को संबोधित करेंगे। इसके बाद 25 अक्तूबर को नेपाल चले जाएंगे। वहां भैरवा में दो दिन रहेंगे। फिर 27 अक्तूबर को आनंदनगर, महराजगंज लौट आएंगे। यहां 28 अक्तूबर को धर्मसभा में शामिल होंगे। दो दिन गोरखपुर में प्रवास के बाद पश्चिम बंगाल के लिए चले जाएंगे। गोरखपुर में शंकराचार्य 28 अक्तूबर की शाम पांच बजे तक आ जाएंगे। उन्हें रिसीव करने भारी संख्या में भक्तगण आनंदनगर जाएंगे। उनकी यात्रा के दौरान पालकी पैर बैठाकर बैंड बाजा की धुन पर थिरकते हुए भक्त गण आगे-आगे नाचते-झूमते चलेंगे।
विज्ञापन

 
आठ से दस लोगों से करेंगे धर्म पर संवाद
शंकराचार्य सेवा समिति ने गोरखपुर में आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। सचिव राजेश सिंह ने बताया कि 28 अक्तूबर को उनके आवास पर ही शंकराचार्य के ठहरने का इंतजाम किया गया है। जहां कुछ विशिष्ट लोग मिलकर आशीर्वाद लेंगे। दूसरे दिन यानी 29 अक्तूबर की सुबह दीक्षा कार्यक्रम होगा। इसके बाद बुद्ध विहार पार्ट एक स्थित पार्क में संगोष्ठी में शिरकत करेंगे। संगोष्ठी में शंकराचार्य प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से सनातन धर्म पर संवाद करेंगे। आठ से दस लोगों को धर्म से जुड़े सवाल पूछने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पूर्वांचल एक्सप्रेस से जाएंगे कोलकाता
शंकराचार्य 30 अक्तूबर को पूर्वांचल एक्सप्रेस से कोलकाता के लिए रवाना होंगे। आयोजन सचिव राजेश सिंह ने बताया कि शंकराचार्य पूजा-अर्चना के बाद ही अपनी यात्रा शुरू करते हैं। सुबह में वे कुछ परिवारों को दीक्षा भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed