फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ITI students will study robotics advance automobile

Exclusive: रोबोटिक्स, एडवांस ऑटोमोबाइल की पढ़ाई करेंगे ITI के विद्यार्थी, शुरू होंगे नए कोर्स

Fri, 03 Mar 2023 12:03 PM IST
vivek shukla विवेक सिंह, गोरखपुर।
विवेक सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 03 Mar 2023 12:03 PM IST
सार

चरगांवा राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य शरदचंद सागरवाल ने कहा कि टाटा टेक्नोलॉजी की ओर से जिले के दो राजकीय आईटीआई संस्थानों को अपग्रेड करने के साथ साथ अत्याधुनिक कोर्स चलाए जाएंगे। इसे लेकर टाटा का प्रदेश स्तर पर विभाग के साथ करार हुआ है।

विज्ञापन
ITI students will study robotics advance automobile
आईटीआई चरगांवा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले युवाओं को अब नए दौर के इंडस्ट्री की मांग के अनुरूप हुनरमंद बनाने के साथ-साथ नौकरी के लिए तैयार बनाया जाएगा। इसके अंतर्गत टाटा टेक्नोलॉजी की ओर से रोबोटिक्स, एडवांस ऑटोमोबाइल, थ्री डी प्रिंटिंग, इलेक्ट्रिक व्हीकल, एडवांस मैन्यूफैक्चरिंग सरीखे नए कोर्स का संचालन होगा।

विज्ञापन


इसके लिए टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड और व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास के बीच प्रदेश स्तर पर हाल ही में करार हुआ है। पहले चरण में राजकीय आईटीआई चरगांवा और राजकीय आईटीआई महिला वर्ल्ड बैंक में नए कोर्स का संचालन होगा। दोनों संस्थानों में 200-200 सीट पर प्रशिक्षुओं का दाखिला होगा।
विज्ञापन


युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के लिए जिले के अंदर आठ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की स्थापना की गई है। जहां, इलेेक्टिशियन, फीटर, मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, मैकैनिक ट्रैक्टर, ड्राफ्टमैन सिविल, ड्राफ्टमैन सिविल, टर्नर, सिविंग एंड फैशन टेक्नोलॉजी, ड्रेस मेकिंग सरीखे अन्य अहम ट्रेड की पढ़ाई होती है। हजारों की संख्या में युवाओं के कौशल को निखारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इसके बावजूद युवाओं को रोजगार की तलाश में दर दर भटकना पड़ा रहा है। इसकी वजह से कंपनियों में लगाकर बढ़ रही प्रौद्योगिकी है और राजकीय आईटीआई संस्थानों का अपग्रेड न होना है। युवा तकनीकी शिक्षा के बावजूद नौकरी के काबिल नहीं बन पा रहे हैं। इसी समस्या को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड से करार किया गया है। पहले चरण में जिले के दो राजकीय आईटीआई संस्थानों को टाटा की ओर से अपग्रेड किया जाएगा।

अत्याधुनिक वर्कशॉप, स्मार्ट क्लास, आधुनिक मशीनों पर मिलेगा प्रशिक्षण
एमओयू के तहत आईटीआई में अत्याधुनिक वर्कशॉप, स्मार्ट क्लास का निर्माण, आधुनिक मशीनों को लगाने, उपकरण, ई-कंटेंट, साफ्टवेयर का विकास आदि शामिल है। इन चयनित आईटीआई में 11 न्यू एज ट्रेड व 23 शार्ट टर्म कोर्स में इंडस्ट्री की मांग के अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।

890 प्रशिक्षु हैं अध्ययनरत
राजकीय आईटीआई चरगांवा में 800 तो राजकीय आईटीआई महिला वर्ल्ड बैंक में 90 छात्राएं अध्यनरत हैं। आईटीआई चरगांवा में 12 से अधिक ट्रेड तो महिला में ड्राफ्टमैन सिविल, कंप्यूमर इलेक्ट्रानिक्स और इलेक्ट्रानिक मैकेनिक की पढ़ाई होती है।

चरगांवा राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य शरदचंद सागरवाल ने कहा कि टाटा टेक्नोलॉजी की ओर से जिले के दो राजकीय आईटीआई संस्थानों को अपग्रेड करने के साथ साथ अत्याधुनिक कोर्स चलाए जाएंगे। इसे लेकर टाटा का प्रदेश स्तर पर विभाग के साथ करार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed