{"_id":"60b49d188ebc3e7c51733922","slug":"iti-chalo-campaign-will-now-be-run-in-iti-like-council-schools-at-up-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहल: ‘आईटीआई चलो’ अभियान से निखारेंगे विद्यार्थियों का हुनर, परिषदीय स्कूलों की तर्ज पर चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहल: ‘आईटीआई चलो’ अभियान से निखारेंगे विद्यार्थियों का हुनर, परिषदीय स्कूलों की तर्ज पर चलेगा अभियान
Mon, 31 May 2021 01:53 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 31 May 2021 01:53 PM IST
सार
माध्यमिक विद्यालयों में जाकर विशेषज्ञ करेंगे कैरियर काउंसिलिंग।
विज्ञापन
आईटीआई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में अब परिषदीय स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिये चलाए जा रहे ‘स्कूल चलो अभियान’ की तर्ज पर ‘आईटीआई चलो अभियान’ चलाया जाएगा। इसके तहत हाईस्कूल और इंटर के माध्यमिक विद्यालयों में जाकर कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक बनाया जाएगा।
शनिवार को व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के साथ आयोजित नोडल प्रधानाचार्यों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में इस बाबत अधिकारियों को निर्देश दिया गया। इसे अमलीजामा पहनाने की कवायद शुरू हो गई है। पहले चरण में ब्लॉक और तहसीलवार यूपी बोर्ड, सीबीएसई और सीआईएससीई से संचालित माध्यमिक विद्यालयों की सूची तैयार की जा रही है।
जहां कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा के विशेषज्ञ जाकर विद्यार्थियों की काउंसिलिंग करेंगे और उनकी रुचि के मुताबिक उनके लिए किन क्षेत्रों में कौन-कौन सी संभावनाएं हैं, इसकी जानकारी प्रदान करेंगे। इसका मकसद विद्यार्थियों को परंपरागत शिक्षा के साथ तकनीकी रूप से सक्षम बनाना और नामांकन की स्थिति में सुधार करना है।

नामांकन में आ रही है कमी
पिछले पांच वर्षों में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में होने वाले प्रवेश में लगातार कमी प्रदेश स्तर पर दर्ज हुई है। इसके बाद से इसमें सुधार के लिए आईटीआई चलो अभियान की शुरुआत हुई है।
फैक्ट फिगर
यूपी बोर्ड -489
सीबीएसई -117
सीआईएससीई -19
आईटीआई जॉइंट डायरेक्टर राजेश राम ने बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में आईटीआई चलो अभियान का आयोजन किया जाएगा। इसका मकसद विद्यार्थियों को कौशल विकास के साथ-साथ व्यवसायिक शिक्षा के प्रति जागरूक करना और इन संस्थानों में नामांकन कराने के लिए प्रेरित करना है।