फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   It will be easy to reach the state's first AYUSH University from Bhathat.

Gorakhpur News: इस माह बनकर तैयार हो जाएगा भटहट-बांसस्थान फोरलेन..फिर भरिए फर्राटा

Tue, 14 Apr 2026 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
It will be easy to reach the state's first AYUSH University from Bhathat.
- भटहट से राज्य के पहले आयुष विश्वविद्यालय तक जाना हो जाएगा आसान
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री से उद्घाटन की तैयारी, करीब 12 किमी लंबे भटहट-बांसस्थान फोरलेन मार्ग पर आई है करीब 690 करोड़ रुपये की लागत


गोरखपुर। भटहट से प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय तक जाना अब आसान हो जाएगा। भटहट से बांसस्थान तक करीब 12 किमी लंबाई तक फोरलेन का निर्माण इस महीने पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका लोकार्पण कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग खंड तीन से मिली जानकारी के अनुसार 689.35 करोड़ रुपये की इस फोरलेन सड़क परियोजना पर कार्य 24 मार्च 2023 को शुरू हुआ था। अब तक की भौतिक प्रगति 98 प्रतिशत से अधिक है। सड़क के बीच में डिवाइडर बनाने और डिवाइडर के हिस्से में पौधे लगाने का काम भी तकरीबन पूरा हो गया है। सड़क के दोनों ओर जल निकासी (ड्रेनेज) की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, जिससे यह मार्ग एक मॉडल रोड के रूप में स्थापित हो सके। सड़क निर्माण के लिए सिर्फ 300 मीटर का काम शेष है। इस माह के अंत तक सभी कार्य पूर्ण हो जाने की उम्मीद है। इसके बन जाने से बड़ी संख्या में आयुष चिकित्सा का लाभ लेने के लोगों का आवागमन और सुगम होगा। इस फोरलेन सड़क से आयुष चिकित्सा को भी नई रफ्तार मिल जाएगी।
विज्ञापन


डीएम दीपक मीणा के मुताबिक भटहट-बांसस्थान फोरलेन सड़क परियोजना का निर्माण अंतिम चरण में है। इस महीने तक कार्य पूरा हो जाएगा। इससे न केवल रोड कनेक्टिविटी बल्कि आयुष चिकित्सा पद्धति की पहुंच को सुगम करने की महत्वपूर्ण परियोजना है। फोरलेन सड़क से स्थानीय लोगों के साथ ही जनपद बाहर से आने वाले मरीज भी आयुर्वेद और अन्य आयुष चिकित्सा पद्धतियों का लाभ लेने के लिए आसानी से आयुष विश्वविद्यालय पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed