फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   It will be cloudy today, chances of change in weather from tomorrow

Gorakhpur Weather: गोरखपुर में रिमझिम बारिश से बदला मौसम, लोगों को सताने लगी ठंड

Thu, 07 Dec 2023 12:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Updated Thu, 07 Dec 2023 12:22 PM IST
सार

पांच दिन पहले बूंदाबांदी के बाद आसमान साफ होने पर सूरज की तेज किरणों ने तपिश बढ़ा दी थी। जिसके चलते अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
It will be cloudy today, chances of change in weather from tomorrow
गोरखपुर में रिमझिम बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में गुरुवार सुबह रिमझिम बारिश से अचानक मौसम बदल गया। यहां तेज रिमझिम बारिश होने से ठंड का एहसास होने लगा। बता दें कि पिछले चार-पांच दिनों से तीखी धूप ने मौसम को शुष्क बना दिया था, लेकिन बुधवार को आसमान में हल्के बादल छाने से अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई थी।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार के बाद शुक्रवार को भी तापमान में नरमी आ सकती है। 11 व 12 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान के लुढ़ककर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन


पांच दिन पहले बूंदाबांदी के बाद आसमान साफ होने पर सूरज की तेज किरणों ने तपिश बढ़ा दी थी। जिसके चलते अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को दिन में आसमान में बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में गिरावट आई और तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

हालांकि यह तापमान भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी दिन में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इसकी वजह से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है। साथ ही मौसम विभाग ने 11 व 12 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान के गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस तक होने तक पूर्वानुमान जताया है।

इसे भी पढ़ें: ग्रहों का राशि परिवर्तन: 13 दिसंबर से पांच ग्रहों की बदलेगी चाल, बंद हो जाएंगे मांगलिक कार्य

11 दिसंबर से सक्रिय होगा पश्चिम विक्षोभ
मौसम विभाग ने 11 दिसंबर से मौसम में व्यापक बदलाव की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed