फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   It took 70 years for the previous governments to travel 70 minutes: Yogi

70 मिनट का सफर तय करने में पूर्ववर्ती सरकारों को लग गए 70 साल: योगी

Sat, 14 Nov 2020 07:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
It took 70 years for the previous governments to travel 70 minutes: Yogi
तिनकोनिया जंगल के बनटागिंया गांव में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम योगी आदित्? - फोटो : GORAKHPUR CITY
70 मिनट का सफर तय करने में पूर्ववर्ती सरकारों को लग गए 70 साल: योगी
विज्ञापन

गोरखपुर। दिवाली के मौके पर अयोध्या से सीधे गोरखपुर के वनग्राम तिनकोनिया नंबर 3 पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वनटांगिया गांवों को 66 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया। इनमें 22.39 लाख के पांच कार्यों का लोकार्पण तथा 42.93 लाख की परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
इस मौके पर उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि जिले के वनटांगिया गांव से मुख्यालय तक पैदल पहुंचने में 70 मिनट लगते हैं मगर यहां तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचने में 70 साल लग गए। प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर जिले के चयनित पांच वनटांगिया बस्ती को राजस्व ग्राम का दर्जा दिया गया है। पक्के मकान, शौचालय, पेंशन, मालिकाना हक, हैंडपम्प, सड़क, बिजली आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन

आत्मनिर्भर बनने का किया आह्वान
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोरोना से बचाव हेतु दो गज की दूरी और मास्क जरूरी होने तथा सैनिकों के नाम दिवाली पर एक दीप जरूर जलाने का आह्वान किया है। दीप मिट्टी का बना होना चाहिए। कहा कि सात्विक भाव के साथ संकल्प लेकर जब हम आगे बढ़ते है तो परिणाम बेहतर होता है। मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करना है। जब हर व्यक्ति आत्मनिर्भर होगा तो परिवार, समाज, प्रदेश और देश आत्मनिर्भर होगा। उन्होंने वन्य गांव से जुड़े लोगों से कहा कि वे भी कोई विशिष्ट चीज तैयार करें, स्थानीय उत्पाद को प्रमुखता के साथ खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अद्भुत रहा अयोध्या का दीपोत्सव
मुख्यमंत्री ने अयोध्या के दीपोत्सव का जिक्र करते हुए कहा कि 5.51 लाख दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया था मगर ऐसा खुशी का माहौल बना कि सिर्फ राम की पैड़ी में ही छह लाख से अधिक दीये जलाए गए और विश्व रिकार्ड बना। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में अयोध्या में शुरू हुआ दीपोत्सव नए प्रतिमान बना रहा है। कहा कि पांच सौ साल के संघर्ष के बाद श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ है, जो जल्द भव्य रूप धारण कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed