{"_id":"650f42bbc831f210a0002e66","slug":"it-is-important-to-connect-students-with-society-vice-chancellor-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-314964-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को समाज से जोड़ना जरूरी : कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को समाज से जोड़ना जरूरी : कुलपति
Sun, 24 Sep 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 24 Sep 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संवाद भवन में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना दिवस क
विज्ञापन
- एनएसएस के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को संवाद भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि छात्रों को समाज से जोड़ना बहुत जरूरी है जिससे उनका सर्वांगीण व्यक्तित्व का विकास हो सके। एनएसएस के स्वयंसेवक आम छात्रों के लिए रोल मॉडल हैं।
कुलपति ने मेजर ध्यानचंद्र खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किए स्वयंसेवकों सलोनी शर्मा, सन्नी कुमार सिंह, कृष्ण कुमार मिश्रा, वैष्वणी, अमृत सिंह, विकेश लाल आदि को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया। निकिता यादव ने कुलपति को पोट्रेट प्रदान किया।
क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. अश्विनी मिश्रा ने कहा कि आज पूरे देश में लगभग 40 लाख स्वयंसेवक कार्यरत हैं। कार्यक्रम में दौरान स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक, स्वागत गीत और देश भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मनमोह लिया। इस अवसर पर डॉ. जितेन्द्र कुमार, प्रो. कुमुद त्रिपाठी, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. प्रभुनाथ, डॉ. अपरा त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-- --