फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   It is everyone's responsibility to preserve the university: Vice Chancellor

विश्वविद्यालय को संजो के रखना सबकी जिम्मेदारी : कुलपति

Wed, 06 Sep 2023 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 06 Sep 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
It is everyone's responsibility to preserve the university: Vice Chancellor
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि विश्वविद्यालय आपका और हम सबका है। इसे संजो कर रखना सबकी जिम्मेदारी है। शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय की तर्ज पर कैशलेस मेडिकल फैसिलिटी शीघ्र ही लागू की जाएगी।
विज्ञापन


कुलपति मंगलवार को शिक्षक दिवस पर संवाद भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि गोरखपुर विश्वविद्यालय अकादमिक रूप से अत्यंत सक्षम फैकल्टी है एवं अत्यंत उत्प्रेरित विद्यार्थी हैं। नैक मूल्यांकन में ए प्लस प्लस प्राप्त करने के बाद विश्वविद्यालय को और आगे ले जाना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में शिक्षकों में महिला शिक्षकों के अनुपात को बढ़ाने के लिए कार्य किया जाएगा। कुलपति ने कहा कि शीघ्र ही विश्वविद्यालय में वन पर्सन वन पोस्ट लागू किया जाएगा। किसी भी शिक्षक के पास एक से अधिक प्रशासनिक दायित्व नहीं रहेगा, जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित न हो। कोशिश होगी सभी का सहयोग लिया जाए एवं सभी की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। शिक्षकों की प्रोन्नति रुकने नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया याद
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के कृषि एवं प्राकृतिक संस्थान द्वारा शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया गया। संस्थान के सलाहकार डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह और मुख्य अतिथि डाॅ. बीएन सिंह ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवनी पर प्रकाश डाला। छात्रों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। अंत में संस्थान के सहायक आचार्य डाॅ. निखिल रघुवंशी, डाॅ. अलीमुल इस्लाम, डाॅ. सौरभ सिंह को बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को डाॅ. दुर्गेश दुबे, डाॅ. शिखा सिंह, डाॅ. सरोज चौहान, डाॅ. नूपुर सिंह, डाॅ. पवन कुमार आदि ने भी संबोधित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed