{"_id":"62eb74755e20a27b496a3af2","slug":"iso-certificate-to-nine-pairs-of-trains-including-gorakhpur-banaras-intercity","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway Update: गोरखपुर-बनारस इंटरसिटी समेत नौ जोड़ी ट्रेनों को आईएसओ प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway Update: गोरखपुर-बनारस इंटरसिटी समेत नौ जोड़ी ट्रेनों को आईएसओ प्रमाणपत्र
Thu, 04 Aug 2022 12:55 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:55 PM IST
सार
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 12559/12560 वाराणसी-नई दिल्ली शिवगंगा एक्सप्रेस, 15103/15104 गोरखपुर-वाराणसी-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली, पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली, स्वास्थ्य व सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली के लिए सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल से चलाने वाली नौ जोड़ी ट्रेनों को मेंटेनेंस, सफाई, सुरक्षा, सुरक्षित परिचालन, पर्यावरण एवं यात्री सुविधा के क्षेत्र में आईएसओ सर्टिफिकेट मिला है। इसमें गोरखपुर-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस शामिल है।
विज्ञापन
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 12559/12560 वाराणसी-नई दिल्ली शिवगंगा एक्सप्रेस, 15103/15104 गोरखपुर-वाराणसी-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली, पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली, स्वास्थ्य व सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली के लिए सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
इसी प्रकार 12581/12582 वाराणसी-नई दिल्ली-वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, वाराणसी-पटना-वाराणसी जनशताब्दी एक्सप्रेस, 15127/15128 वाराणसी-नई दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 22535/22536 रामेश्वरम-वाराणसी-रामेश्वरम सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12537/12538 मुजफ्फरपुर-मोतीहारी- मुजफ्फरपुर बापूधाम एक्सप्रेस को आईएसओ से सर्टिफिकेट मिला है।
विज्ञापन
इसी तरह 01747/01748 भटनी-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी, 05173/05174 वाराणसी-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित विशेष गाड़ी तथा इज्जतनगर मंडल से चलने वाली 15013/15014 जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस तथा 15035/15036 दिल्ली-काठगोदाम-दिल्ली उत्तरांचल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को भी आईएसओ से सर्टिफिकेट मिला है।