{"_id":"611bc7998ebc3e42c14d42d2","slug":"iskcon-devotees-awakening-spirit-of-devotion-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: शहर में भक्ति की अलख जगा रहे हैं इस्कॉन के भक्त, धूमधाम से मनाएंगे जन्माष्टमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: शहर में भक्ति की अलख जगा रहे हैं इस्कॉन के भक्त, धूमधाम से मनाएंगे जन्माष्टमी
Tue, 17 Aug 2021 07:58 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 17 Aug 2021 07:58 PM IST
सार
इस्कॉन गोरखपुर के प्रभारी विद्यापति दास ने बताया कि 30 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर भी भक्तों में काफी उत्साह है।
विज्ञापन
गोरखपुर में इस्कॉन मंदिर के भक्त फेरी लगाते हुए।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में कोविड काल के दौरान एक बार फिर इस्कॉन के भक्त हरि नाम संकीर्तन के माध्यम से लोगों में भक्ति की अलख जगाने में जुट गए हैं। इस्कॉन की ओर से शहर के नौका विहार, गोलघर, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस्कॉन गोरखपुर के प्रभारी विद्यापति दास ने बताया कि संस्थापक आचार्य भक्ति वेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद कहते हैं कि हरिनाम संकीर्तन से वैदिक संस्कृति से हम पुन: जुड़ सकते हैं और भगवान से अपना संबंध स्थापित कर सकते हैं। भक्तों का प्रयास है कि हरिनाम प्रचार से अधिक से अधिक गोरखपुरवासियों को भगवान से एवं अपनी वैदिक संस्कृति से जोड़ सकें।
विज्ञापन
शहर में अलग-अलग जगहों पर हो रहे नगर संकीर्तन और पुस्तक व प्रसाद वितरण कार्यक्रम में प्रिय गोविंद दास, आदि श्याम दास, हरिगोपाल दास, सूरज प्रभु, रविन्द्र प्रभु, यशार्थ प्रभु आदि भक्त बढ़ चढ कर हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
धूमधाम से मनेगी जन्माष्टमी
इस्कॉन गोरखपुर के प्रभारी विद्यापति दास ने बताया कि 30 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर भी भक्तों में काफी उत्साह है। महोत्सव कि तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी।