फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   IRTC special train leaves from Gorakhpur for visit to seven Jyotirlingas, see train route

सात ज्योतिर्लिंगों का दर्शन कराने के लिए IRTC की स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से रवाना, ये होगा रूट

Tue, 28 Jan 2020 06:45 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Tue, 28 Jan 2020 06:45 AM IST
विज्ञापन
IRTC special train leaves from Gorakhpur for visit to seven Jyotirlingas, see train route
file photo - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा ट्रेन सोमवार रात 12.10 बजे गोरखपुर से रवाना हुई। ट्रेन देवरिया से 1.05 बजे छूटकर मऊ, वाराणसी, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, इटावा, भिंड, ग्वालियर और झांसी के रास्ते जाएगी। ट्रेन में सभी बर्थ बुक हो गए हैं।
विज्ञापन


इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आइआरसीटीसी) ने सात ज्योतिर्लिंगों का दर्शन कराने के लिए नौ फरवरी तक 12 रात और 13 दिन का टूर पैकेज तैयार किया है। ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा ट्रेन में बैठने की सुविधा गोरखपुर, देवरिया सदर, मऊ, वाराणसी, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, इटावा, भिंड, ग्वालियर और झांसी में दी गई है।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं को ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, भीमाशंकर, त्रयंबकेश्वर, घृणेश्वर, सोमनाथ और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन कराया जाएगा। इसके अलावा श्रद्धालु द्वारिका में द्वारिकाधीश मंदिर का दर्शन, अहमदाबाद में साबरमती आश्रम का भ्रमण और बड़ौदा में स्टैचू आफ  यूनिटी का भी सैर कर सकेंगे। ठहरने के लिए धर्मशालाओं में कमरों की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए शाकाहारी नाश्ता, दोपहर और रात्रि के भोजन की व्यवस्था रहेगी। स्थानीय यात्राएं बसों से पूरी कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed