{"_id":"5fca9ce98ebc3ecf7b3c87be","slug":"irctc-south-india-darshan-yatra-train-to-leave-from-gorakhpur-on-january-28-gorakhpur-city-news-gkp375661591","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआरसीटीसी : 28 जनवरी को गोरखपुर से रवाना होगी दक्षिण भारत दर्शन यात्रा ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआरसीटीसी : 28 जनवरी को गोरखपुर से रवाना होगी दक्षिण भारत दर्शन यात्रा ट्रेन
विज्ञापन

गोरखपुर। दक्षित भारत में दर्शन यात्रा करने वालों के लिए काम की खबर है। उनकी सुविधा के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने भारत दर्शन यात्रा ट्रेनों का संचालन शुरू कर कर दिया है। गोरखपुर से 28 जनवरी 2021 को दक्षिण भारत दर्शन यात्रा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में यात्री कांचीपुरम, कन्याकुमारी, रामेश्वरम और मदुरै की सैर कर सकेंगे। इस दौरान इन प्रमुख शहरों के मुख्य पर्यटन स्थलों और मंदिरों का भ्रमण कर सकेंगे। यात्रियों के ठहरने के लिए धर्मशाला की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। स्थानीय यात्राएं बसों से कराई जाएगी। टूर पैकेज के तहत यात्रियों को शाकाहारी ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर उपलब्ध कराया जाएगा। आइआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल गुप्ता के अनुसार टूर पैकेज के तहत दक्षिण भारत दर्शन यात्रा ट्रेन में शयनयान श्रेणी के कोच ही लगाए जाएंगे। यह ट्रेन गोरखपुर से रात 12.05 बजे रवाना होगी।
इस ट्रेन में गोरखपुर के अलावा देवरिया सदर, मऊ, फैजाबाद, जौनपुर, अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर और झांसी में यात्रियों को बैठने की सुविधा मिलेगी। टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। टूर पैकेज का मूल्य 9450 रुपये निर्धारित किया गया है। इच्छुक यात्री आइआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। दक्षिण भारत दर्शन यात्रा ट्रेन में सिर्फ कंफर्म टिकट पर ही यात्रा की अनुमति होगी। यात्रा के दौरान कोविड-19 प्रोटोकाल का अनिवार्य रूप से अनुपालन कराया जाएगा।