फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Investigation will be done in Gorakhpur and Basti division with sero testing

गोरखपुर और बस्ती मंडल में होगी सीरो टेस्टिंग से जांच, आईसीएमआर ने आरएमआरसी को दी मंजूरी

Wed, 03 Jun 2020 11:31 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Wed, 03 Jun 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
Investigation will be done in Gorakhpur and Basti division with sero testing
कोरोना वायरस। - फोटो : पीटीआई

गोरखपुर व बस्ती मंडल के जिलों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आरएमआरसी सीरो टेस्टिंग करेगा। इसके लिए आईसीएमआर (इंडियन मेडिकल रिसर्च सेंटर) ने आरएमआरसी को मंजूरी दी है। प्रत्येक जिले से कम से दो हजार नमूनों की सीरो टेस्टिंग का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


यह जांच भारती कंपनी की ओर से बनाए गए एलाइजा टेस्ट कार्ड के जरिए होगी। एक कार्ड से एक बार में 18 लोगों के नमूनों की जांच की जाएगी।  आरएमआरसी के निदेशक डॉ. रजनीकांत ने बताया कि सीरो टेस्टिंग हर गोरखपुर और बस्ती मंडल गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के जिले में होगी।
विज्ञापन


बताया किआईसीएमआर की मदद से भारती कंपनी ने स्पेशल एलाइजा किट तैयार किया है। इस एलाइजा किट की जांच डेंगू की पहचान करने वाली मशीन से होगी, जो हर जिले में मौजूद है। बताया कि कोरोना वायरस के अब तक जितने भी मामले मिले हैं, उनमें 90 प्रतिशत अलक्षणिक मरीज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी ट्रैवेल हिस्ट्री, दूसरे के संपर्क में आने वालों की वजह से जांच की गई है। ऐसे में कम्युनिटी में कई ऐसे लोग भी हो सकते हैं, जो इस बीमारी से खुद ब खुद ठीक हो गए हो। ऐसे में सीरो टेस्टिंग से इस बात की जानकारी मिल जाएगी कि ऐसे लोगों के शरीर में एंटी बॉडी का निर्माण हुआ है या नहीं। आखिर वह कैसे ठीक हो गए। सीरो टेस्टिंग से एंटीबॉडी की पहचान आसानी से हो जाएगी। इससे काफी हद तक जानकारियां मिल सकेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed