फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Delhi Police recovered minning minor girl from Kolkata and arrested accused

सफलता: दिल्ली पुलिस ने कोलकाता से बरामद की गोरखपुर से लापता किशोरी, आरोपी भी गिरफ्तार

Fri, 03 Sep 2021 03:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 03 Sep 2021 03:53 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट ने लड़की की मां द्वारा बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाखिल करने पर तलब की है रिपोर्ट, 9 जुलाई को बेलीपार इलाके से लापता हुई किशोरी के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर जताई थी नाराजगी।

विज्ञापन
Delhi Police recovered minning minor girl from Kolkata and arrested accused
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से आठ जुलाई को लापता हुई एक 13 वर्षीय किशोरी को दिल्ली पुलिस ने बरामद कर लिया है और आरोपी को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को यह जानकारी दी। न्यायाधीश एएम खानविलकर ने इस पर कहा कि यह यूपी पुलिस की स्थिति की एक झलकी है जो दो महीने से किशोरी को नहीं खोज पाई थी और इसके लिए दो सप्ताह का और समय मांग रही थी। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल आरएस सूरी ने शीर्ष अदालत को बताया कि कि अदालत के निर्देश के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को उनके साथ जांच रिपोर्ट साझा की थी। सूरी ने बताया कि दिल्ला पुलिस की एक टीम ने कोलकाता से किशोरी को बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीठ में न्यायाधीश खानविलकर के अलावा न्यायाधीश ऋषिकेश रॉय और सीटी रविकुमार भी थे।
विज्ञापन


किशोरी गोरखपुर के बेलीपार से लापता हुई थी। इस मामले में किशोरी को खोज पाने में नाकाम रहने पर यूपी पुलिस से नाखुश सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच रिपोर्ट दिल्ली पुलिस को गुरुवार तक सौंपने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली के मालवीय नगर में रहने वाली याचिकाकर्ता अपने परिवार के साथ गोरखपुर के बेलीपार इलाके में अपने गांव आई थी। आठ जुलाई की उसकी 13 वर्षीय बेटी कहीं लापता हो गई थी। महिला ने दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया है कि दिल्ली में रहने के दौरान ही आकाश नाम का एक युवक उसे परेशान किया करता था। आठ जुलाई को बेटी के मोबाइल पर एक फोन आया और इसके बाद वह लापता हो गई।

किशोरी की छोटी बहन ने मां को बताया कि आकाश ही उसे धमकी दे रहा था जिसके बाद वह लापता हुई थी। मां की तहरीर पर बेलीपार पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया था लेकिन कार्रवाई में तेजी नहीं दिखाई। पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की जिसका संज्ञान लेते हुए शीर्ष अदालत ने गोरखपुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करते हुए जांच रिपोर्ट दिल्ली पुलिस को सौंपने का आदेश दिया था।


अभी लापता हैं 62 लड़कियां
पिछले आठ महीने में जिले से 300 लड़कियां लापता हुई थीं। इनमें से 62 लड़कियां अब भी लापता हैं। जिनकी तलाश में पुलिस लगी है। सुप्रीम कोर्ट की दखल के बाद एडीजी अखिल कुमार ने भी इसे गंभीरता से लिया है और अब तक लापता लड़कियों के बारे में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed