फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Investigation also on the angle of buying and selling of patients from Bihar

Gorakhpur News: बिहार के मरीजों की खरीद-फरोख्त के एंगल पर भी जांच

Tue, 17 Feb 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Investigation also on the angle of buying and selling of patients from Bihar
सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो ने खोला मामला
विज्ञापन


गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र के मानसी अस्पताल के संचालक डॉ. पंकज कुमार दीक्षित से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस मरीज माफिया के एंगल पर भी जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो भी इसी ओर इशारा कर रहा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मामला मरीजों की खरीद-फरोख्त और व्यावसायिक लेन-देन से जुड़ा है।
यह भी पता चला है कि धमकी देने का आरोपी राहुल शर्मा सान्वी अस्पताल का प्रबंधक है। वह सिकरीगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। उसका नाम कैंट थाना क्षेत्र में डीआईजी बंगले के सामने फायरिंग के मामले में भी सामने आया था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर पंकज अपने अस्पताल में बिहार से मरीज लाने के लिए बिट्टू खान के एंबुलेंस का इस्तेमाल करते थे और इसकी एवज में कमीशन भी दिया जाता था। हाल ही में बिट्टू खान ने उनके अस्पताल पर मरीज नहीं भेजकर सान्वी अस्पताल को प्राथमिकता दी। इस पर डॉक्टर पंकज ने विरोध जताया और अस्पताल मालिक अजय शर्मा से बातचीत की। पुलिस की जांच में पता चला कि यही व्यवसायिक विवाद रंगदारी और धमकी का कारण बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. पंकज के अनुसार, राहुल शर्मा ने कॉल कर 15 लाख रुपये की मांग की और धमकी दी कि यदि राशि नहीं दी गई तो परिवार और अस्पताल को नुकसान पहुंचाया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक, राहुल शर्मा रामगढ़ताल क्षेत्र में अजय शर्मा की ओर से संचालित सान्वी अस्पताल में प्रबंधक है। डॉ. पंकज, राहुल और अजय का कई वर्षों से व्यवसायिक जान-पहचान रहा है। बिट्टू खान एंबुलेंस के माध्यम से मरीज लाने के एवज में पैसे देने और अस्पताल पर मरीज नहीं भेजे जाने को लेकर विवाद बढ़ा। डॉक्टर पंकज का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने बिट्टू खान को दिए गए पैसे और मरीज वितरण में हुए अन्य लेन-देन का हवाला दिया।


वायरल ऑडियो में खुली पोल
सोशल मीडिया पर वायरल हुए 3.31 मिनट के ऑडियो में डॉक्टर किसी राजेश नामक शख्स से बातचीत कर बता रहे हैं कि कैसे बिट्टू खान और अन्य लोगों के माध्यम से पैसे का लेन-देन हुआ। ऑडियो में डॉक्टर ने कहा कि बिट्टू हमसे 20 लाख रुपये लिए हैं। आप दिलवा दीजिए, नहीं तो हमें आप ही दे दीजिए। लोग रुपये लेकर बैठ जा रहे हैं। हमने सारी रिकार्डिंग पुलिस को भी दे दी है। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो से यह स्पष्ट है कि मरीज और पैसे के लेन-देन का विवाद व्यवसायिक सौदे से रंगदारी के रूप में सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed