फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Interviews held for 80 NRLM posts.

Gorakhpur News: एनआरएलएम के 80 पदों के लिए हुआ साक्षात्कार

Wed, 16 Sep 2026 02:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Interviews held for 80 NRLM posts.
गोरखपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत मॉडल संकुल स्तरीय संघ (एमसीएलएफ) में रिक्त लेखाकार और एमआईएस सहायक पदों के लिए मंगलवार को साक्षात्कार हुआ। जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित साक्षात्कार में लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके कुल 80 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। उपायुक्त स्वतः रोजगार संजय कुमार नायक ने बताया कि एमआईएस सहायक पद के लिए 35 और लेखाकार के लिए 45 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया। एमसीएलएफ में लेखाकार और एमआईएस सहायकों की नियुक्ति से स्वयं सहायता समूहों और संकुल स्तरीय संघों के वित्तीय प्रबंधन तथा डिजिटल डेटा संधारण को मजबूती मिलेगी। लेखाकार वित्तीय अभिलेखों और लेखा-जोखा के रखरखाव में सहयोग करेंगे, जबकि एमआईएस सहायक डेटा फीडिंग, मॉनिटरिंग और रिपोर्टिंग का काम संभालेंगे। इससे ग्रामीण आजीविका से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और निगरानी व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed