फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   international youth day

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस : वर्चुअल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

Mon, 03 Aug 2020 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
international youth day
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस : वर्चुअल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
विज्ञापन

गोरखपुर। अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर 12 अगस्त को गोरखपुर विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिषद की ओर से वर्चुअल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता में इससे संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थी भी प्रतिभाग कर सकते हैं। स्नातक, परास्नातक और शोध स्तर पर अलग प्रतियोगिता होंगी। 10 अगस्त तक आईं प्रविष्टियां ही स्वीकार की जाएंगी।
क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. अजय शुक्ला ने बताया कि विद्यार्थी अपनी योग्यता के अनुसार अपने संवर्ग में प्रतिभाग कर सकते हैं। माध्यम अंग्रेजी एवं हिंदी दोनों हो सकता है। प्रतिभाग करने के लिए विद्यार्थी को अपना नाम, कक्षा, महाविद्यालय या विश्वविद्यालय का नाम, प्रतियोगिता का नाम लिखकर संबंधित प्रतियोगिता की प्रविष्टियों के साथ 10 अगस्त तक दी गई लिंक (https://cutt.ly/YouthDay ) पर पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन

प्रविष्टियों को मेल athletic.association.ddugu@gmail.com पर प्रतिभागियों द्वारा भेजा जाएगा। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र तथा विजेता प्रमाण पत्र भी उनके ई-मेल के माध्यम से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं का विवरण इस प्रकार है
1- निबंध प्रतियोगिता
निम्न शीर्षक से किसी एक पर निबंध लिखें (शब्द सीमा-1000)
(क) खेलो इंडिया, स्वस्थ रहो इंडिया।
(ख) स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है।
(ग) राष्ट्र निर्माण में खेल और युवाओं की भूमिका।
2- वाद-विवाद प्रतियोगिता
निम्न विषयों में से किसी एक विषय पर पक्ष-विपक्ष का चुनाव करें
(क) खेलों के प्रति युवाओं की उदासीनता बनाम साधनहीनता।
(ख) भारत की खेल-नीति : दशा एवं दिशा।
(ग) भारतीय खेलों को बढ़ावा समाज या सरकार का दायित्व।
3- स्लोगन प्रतियोगिता
निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर स्लोगन लिखें
(क) कोरोना से स्वयं सुरक्षा हेतु विभिन्न उपाय (पंच)
(ख) आओ खेलें, प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं।
(ग) खेलों से एकता एवं भाईचारे को बढ़ावा।
4- कविता प्रतियोगिता
निम्न विषयों में से किसी एक विषय पर कविता लिखें
(क) स्वस्थ प्रतियोगिता को बढ़ावा देती है खेल भावना।
(ख) हार-जीत की भावना से मुक्त करता है खेल।
(ग) खेल से बंधुता और सामूहिक चेतना की भावना का विकास होता है।
5- चित्रकला प्रतियोगिता
निम्न शीर्षक में से किसी एक पर चित्रकला के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त
करिए
(क) खेलते युवा, विकसित होता भारत।
(ख) खेल-संस्कृति को बढ़ावा देता भारत।
(ग) वैश्विक महामारी में योग : साधन से साधना तक
6- कहानी लेखन प्रतियोगिता
निम्न शीर्षक में से किसी एक विषय पर कहानी लिखें। (शब्द-सीमा-300)
क- खेल से भाईचारे का विकास।
ख- समर्पण की भावना का विकास और खेल।
ग- खेल से प्रेम, देश से प्रेम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed