गोरखपुर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम: अखाड़ों का भी होगा पुनरुद्धार, गरीबों के लिए बनेगा कल्याण मंडपम
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजेंद्र नगर के भाटी विहार कॉलोनी में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सहित अन्य विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजेंद्र नगर के भाटी विहार कॉलोनी में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सहित अन्य विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने बाघा गाना रोड पर ताल की जमीन में इंटरनेशनल स्टेडियम बनाने की घोषणा की साथ ही शहर के भीतर गरीब लोगों के शादी विवाह तथा अन्य मांगलिक कार्यक्रमों को संपन्न कराए जाने के लिए डेढ़ करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम बनाने की घोषणा भी की। मंच से अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद और बाल गंगा तिलक को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भारत भीम स्वर्गीय जनार्दन सिंह पहलवान को याद करते हैं। उन्होंने शहर के पक्कीबाग सहित अन्य प्रमुख अखाड़ों की सुधि लेते हुए उनके पुनरुद्धार और कुश्ती को बढ़ावा देने की बात की।
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से बनवाई जाने वाली रामगढ़ताल रिंग रोड पर 44 करोड़ 13 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके बन जाने से पर्यटक ताल का वृहद परिभ्रमण कर इसकी सुंदरता को निहार सकेंगे। साथ ही पैडलेगंज से आरकेबीके से होते हुए सहारा स्टेट के आसपास बसी कॉलोनियों के लोगों को आवागमन का एक नया और बढ़िया विकल्प भी मिल जाएगा। रविवार को आयोजित शिलान्यास समारोह में सीएम ने कुल 78 करोड़ रुपये की लागत वाली जीडीए की पांच तथा जिला नगरीय विकास अभिकरण की 38 समेत कुल 43 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
शिलान्यास की इन परियोजनाओं में 68.11 करोड़ रुपये की लागत वाली गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की पांच तथा 9.69 करोड़ रुपये की लागत वाली जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की 38 परियोजनाएं शामिल हैं। इसमें भाटी विहार कॉलोनी में मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास भी प्रमुख रूप से सम्मिलित है। विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि से करीब दो एकड़ में बनने वाले इस वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को बनाने में 6 करोड़ 17 लाख 80 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सिंथेटिक ट्रैक, बास्केटबाल कोर्ट, इंडोर बैडमिंटन कोर्ट, लॉन टेनिस कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट तथा टेबिल टेनिस कोर्ट, शूटिंग रेंज, क्रिकेट नेट प्रैक्टिस रेंज, कई अन्य खेलों के लिए मल्टी परपज हाल बनाया जाएगा।
- पैडलेगंज से सहारा स्टेट तक रामगढ़ताल रिंग रोड, लागत, 44 करोड़ 13 लाख रुपये
- 63 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प, लागत 11 करोड़ 24 लाख 78 हजार रुपये
- भाटी विहार कॉलोनी में मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, लागत 6 करोड़ 17 लाख 80 हजार रुपये
- रामनगर चौराहे से सोनौली रोड को जोड़ने वाली सड़क का चौड़ीकरण, साइड इंटरलॉकिंग व अन्य कार्य, लागत 4 करोड़ 3 लाख 16 हजार रुपये
- रामनगर चौराहे से सोनौली रोड को जोड़ने वाली सड़क से विद्युत लाइन व ट्रांसफार्मर की शिफ्टिंग व पथ प्रकाश, लागत 2 करोड़ 52 लाख 52 हजार रुपये
– गोरखनाथ गोरखनाथ इंडस्ट्रियल स्टेट में भी फोरलेन सड़क बनाने की घोषणा की।
कार्यक्रम में सांसद रवि किशन, मेयर डॉक्टर मंगलेश, विधायक महेंद्र पाल सिंह, विपिन सिंह, डॉक्टर विमलेश पासवान, एमएलसी डॉ.धर्मेंद्र सिंह, कालीबाड़ी के महंत रविंद्र दास, जिला अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट सिंह और महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।