फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   International fraud under the guise of a call centre, six youths arrested

Gorakhpur News: काल सेंटर की आड़ में इंटरनेशनल ठगी, छह युवक हिरासत में

Fri, 23 Jan 2026 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
International fraud under the guise of a call centre, six youths arrested
- चिलुआताल थानाक्षेत्र में छह माह से चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर
विज्ञापन

- यूएस समेत कई देशों के लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस के नाम पर लगाते थे चूना
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। चिलुआताल पुलिस ने काल सेंटर की आड़ में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ठगी करने वाले के गिरोह के छह युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। गिरोह किराए के मकान में पिछले छह माह से सक्रिय था, जहां 10 से 15 युवक-युवतियां काम कर रहे थे। ये लोग अमेरिका समेत अन्य देशों के नागरिकों को हेल्थ इंश्योरेंस के नाम पर कॉल कर ठगी करते थे।
पुलिस के अनुसार, गिरोह का संचालन करीमनगर इलाके में किराए पर लिए गए मकान से किया जा रहा था। पकड़े गए युवक लखनऊ, गोरखपुर और आसपास के जिलों के निवासी हैं। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि हिरासत में लिया गया युवक इससे पहले लखनऊ में जालसाजी के एक मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन

छापे के दौरान पुलिस ने कॉलिंग में इस्तेमाल किए जा रहे लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। इन उपकरणों में मौजूद कॉल डाटा, फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन और इंटरनेशनल कॉलिंग से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि कॉल सेंटर के संचालन के लिए कोई वैध लाइसेंस लिया गया था या नहीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के तार अन्य राज्यों और विदेशों से जुड़े होने की आशंका है। इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है कि ठगी से अर्जित धन किन खातों में भेजा जा रहा था और उसका इस्तेमाल कहां किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवकों से गहन पूछताछ की जा रही है। गिरोह के अन्य गुर्गों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। वहीं, मकान मालिक से भी पूछताछ की जा रही है कि उसे मकान में चल रही गतिविधियों की जानकारी थी या नहीं। जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed