फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   International flight will start from Kushinagar airport soon

Kushinagar News : कुशीनगर एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगी अंतरराष्ट्रीय उड़ान, विमान सेवा बढ़ाने पर जोर

Wed, 29 Jun 2022 04:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अरुण कुमार, कुशीनगर
अरुण कुमार, कुशीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 29 Jun 2022 04:28 AM IST
सार

हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक में नई घरेलू उड़ान और अंतरराष्ट्रीय सेवाएं शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। एयरपोर्ट पर यात्री सुविधा बढ़ाने के अलावा कई अन्य बिंदुओं को भी प्रस्ताव में शामिल किया गया है। इस प्रस्ताव को जल्द ही सांसद के माध्यम से नागर विमानन मंत्रालय में रखा जाएगा।

विज्ञापन
International flight will start from Kushinagar airport soon
कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर खड़ा भारतीय वायुसेना का विमान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जिले के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जल्द ही अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होगी। इसके अलावा मुंबई और जम्मू के लिए भी विमान सेवा मिलने की उम्मीद है। हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक में नई घरेलू उड़ान और अंतरराष्ट्रीय सेवाएं शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। एयरपोर्ट पर यात्री सुविधा बढ़ाने के अलावा कई अन्य बिंदुओं को भी प्रस्ताव में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


 इस प्रस्ताव को जल्द ही सांसद के माध्यम से नागर विमानन मंत्रालय में रखा जाएगा। सांसद ने व्यक्तिगत रूप से नागर विमानन मंत्री से मिलकर प्रस्ताव देने का आश्वासन समिति को दिया है। कुशीनगर एयरपोर्ट से अभी दिल्ली के लिए ही एक विमान सेवा उपलब्ध है। स्पाइसजेट कंपनी की तरफ से 80 सीटर यात्री विमान का संचालन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 अक्तूबर 2021 को कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शुभारंभ किया था। करीब 260 करोड़ की लागत से बने एयरपोर्ट में एक साथ तीन सौ यात्रियों की क्षमता विकसित की गई है। 36 सौ स्कवायर फिट में फैले एयरपोर्ट के शुरूआत में नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अंतरराष्ट्रीय उड़ान, 24 नवंबर से कुशीनगर से दिल्ली, 18 दिसंबर को मुंबई और कोलकाता की नियमित उड़ान की घोषणा की। कुशीनगर से कोलकाता के लिए 27 से 30 मार्च तक उड़ान हो सकी। इसके बाद यह सेवा स्थगित हो गई। वर्तमान में कुशीनगर से दिल्ली के लिए एक विमान सेवा जारी है। अन्य जगहों के लिए विमान सेवाओं के विस्तार को लेकर मंथन किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


नागर विमानन मंत्रालय को प्रस्ताव सौंपेंगे सांसद
23 जून 2022 को हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक बुलाई थी जिसमें कुशीनगर से नई विमान सेवाओं सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसमें एयरपोर्ट से लेकर फोरलेन तक सीधा संपर्क बनाने, शहर के किनारों के सुंदरीकरण, जाड़े के दिनों में कोहरे से उड़ान न प्रभावित हो इसके लिए उपकरण लगाने, एयरपोर्ट पर मैन पॉवर बढ़ाने, कुशीनगर एयरपोर्ट के आगमन हाल में पर्यटन यात्रा दर्शन बनने के अलावा कुशीनगर से नई विमान सेवाओं के बारे में चर्चा की गई। कुशीनगर से जम्मू, मुंबई, हैदराबाद और दिल्ली के लिए नई फ्लाइट चलाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। विमान सेवा दे रही कंपनी के अलावा अन्य कंपनियों की सुविधा दिलाने और अंतराराष्ट्रीय उड़ान के संबंध में नागर विमानन मंत्रालय में प्रस्ताव रखने का मसौदा तैयार किया गया है।

कुशीनगर एयरपोर्ट पर सुविधाओं, यात्री विमानों की संख्या बढ़ाए जाने सहित अन्य मुद्दों पर बैठक में प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस प्रस्ताव को सांसद की अगुवाई में मंत्रालय तक पहुंचाया जाएगा।
- एस. राजलिंगम, डीएम कुशीनगर

कुशीनगर से दिल्ली के लिए एक विमान सेवा जारी है। स्पाईसजेट कंपनी 80 सीटर विमान का संचालन कर रही है। दिल्ली के लिए पर्याप्त यात्री मिल रहे हैं। नई सेवाओं को शुरू किए जाने के संबंध में बैठक में प्रस्ताव तैयार किया गया है।

- अनिल कुमार द्विवेदी, निदेशक, कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट 

हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक में नई घरेलू उड़ान और अंतरराष्ट्रीय सेवाएं शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। एयरपोर्ट पर मैन पॉवर की कमी है। अन्य यात्री सुविधाओं को लेकर मैं खुद व्यक्तिगत रूप नागर विमानन मंत्री से मुलाकात करूंगा। कुशीनगर से करीब 20 देशों का सीधा जुड़ाव है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय सेवा शुरू किया जाना जनहित में है।
- विजय दुबे, सांसद, कुशीनगर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed