फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   International Day of Yoga School children will do yoga for one hour at home

International Day of Yoga: घर पर ही एक घंटे योग करेंगे स्कूली बच्चे, वीडियो बनाकर यहां भेजने पर मिलेगा पुरस्कार

Sat, 20 Jun 2020 09:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 20 Jun 2020 09:12 PM IST
सार

  • छठी और आठवीं के विद्यार्थी ऑनलाइन योग क्विज में भी होंगे शामिल

विज्ञापन
International Day of Yoga School children will do yoga for one hour at home
yoga - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर विद्यार्थी 21 जून को घरों पर रहकर ही एक घंटा योग करेंगे। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। घरों पर योग करने का समय सुबह सात से आठ बजे तक तय हुआ है।

विज्ञापन


इसे लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेज दिया गया है। इस दौरान उत्तर प्रदेश योग प्रतियोगिता भी होगी। इसमें महिला व पुरुष वर्ग में छह से 17 वर्ष, 18-60 वर्ष व 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग तथा योग पेशेवर पुरुष व महिला श्रेणी में प्रतिभाग करेंगे। जिसकेे लिए उन्हें आयुष डॉट इन पर पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन


21 जून से 20 जुलाई तक होने वाली इस स्पर्धा में कक्षा छह से 12 तक के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों के बच्चे प्रतिभाग कर सकेंगे। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ओर जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजे पत्र में कहा है कि यह प्रतियोगिता एनसीआरटी द्वारा विकसित योग पाठ्यक्रम पर आधारित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरिट लिस्ट बनेगी, दिए जाएंगे प्रमाणपत्र

प्रतियोगिता में यम और नियम, शतकर्म/क्रिया (सफाई क्रिया), आसन, प्राणायाम, ध्यान एवं बंध और मुद्रा को लेकर प्रश्न पूछे जाएंगे। ध्यान विषय को भी शामिल किया गया है, लेकिन उसका मूल्यांकन नहीं किया जाएगा। बंध और मुद्रा प्रतियोगिता सिर्फ माध्यमिक छात्र-छात्राओं के लिए होगी।

प्रतियोगिता में प्रश्न हिन्दी और अंग्रेजी में पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। स्पर्धा के लिए 20 मिनट निर्धारित किए गए हैं। दृष्टिहीन छात्रों को हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम में टेक्स्ट टू स्पीच का विकल्प उपलब्ध रहेगा। कक्षा छह से आठ तथा कक्षा नौ से 12 तक के शीर्ष 100-100 विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

दीक्षा पोर्टल पर कराना होगा पंजीकरण
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए दीक्षा पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी है। प्रतिभागी को दीक्षा पोर्टल पर अपना नाम, कक्षा, जन्मतिथि, लिंग, मोबाइल फोन का नंबर और स्कूल का विवरण देना होगा। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्कूलों को पत्र भेजकर प्रतियोगिता में अधिक से अधिक बच्चों की प्रतिभागिता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed