फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   International Airport Kushinagar Flight schedule will be decided as soon as the license is granted

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर की जल्द होगी शुरूआत, लाइसेंस मिलते ही तय होगा फ्लाइट का शेड्यूल

Wed, 14 Oct 2020 05:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 14 Oct 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
International Airport Kushinagar Flight schedule will be decided as soon as the license is granted
kushinagar airport - फोटो : अमर उजाला।

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर से जल्द उड़ान को लेकर स्थिति धीरे-धीरे साफ होती जा रही है। एयरपोर्ट का कार्य कार्यदायी संस्थाएं लगभग पूरा कर चुकी हैं। बस इंतजार है डीजीसीए की टीम का, जिसके निरीक्षण के पश्चात उड़ान के लिए लाइसेंस मिल जाएगा। लाइसेंस मिलने के बाद श्रीलंका से आने वाली फ्लाइट की तारीख तय हो जाएगी।

विज्ञापन


कुशीनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा मिलने के बाद यहां से उड़ान को लेकर टर्मिनल बिल्डिंग, मोबाइल एटीसी टॉवर, फायर बिल्डिंग, विद्युत सब स्टेशन, रनवे, पंप हाउस, बाउंड्रीवाल, पुलिस बूथ के अलावा सभी आवश्यक कार्य पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन


पुराने टर्मिनल बिल्डिंग और गेस्ट हाउस को दो भागों में बांटा गया है। टर्मिनल बिल्डिंग को डिपार्चर व गेस्ट हाउस पर एराइवल की सुविधा दी गई है। राइट्स कंपनी की ओर से रनवे व अपरन की सफेद व पीली पट्टी की पेटिंग पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, श्रीलंका से आने वाले पर्यटकों के स्वागत में कुशीनगर को सजाया जा रहा है। इसमें नगरपालिका, कसाडा, पुरातत्व, संस्कृति, पर्यटन विभाग अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। इन सब कार्यों का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोहरा लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।


इस संबंध में एयरपोर्ट अथॉरिटी के डीजीएम सिविल एनपी कोरी ने कहा कि दो से तीन दिन के अंदर डीजीसीए की टीम एयरपोर्ट पर आएगी। यहां निरीक्षण के बाद लाइसेंस मिल जाएगा। इसके बाद श्रीलंका से आने वाली फ्लाइट का शेडयूल तय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed