फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Inter pass assistants will become Anganwadi workers

Gorakhpur News: इंटर पास सहायिकाएं बनेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Tue, 13 Jun 2023 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Inter pass assistants will become Anganwadi workers
पदोन्नति के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में कार्यरत सहायिकाएं अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनेंगी। शर्त यह कि उन्हें इंटर पास होना चाहिए और उम्र 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। पदोन्नति के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसकी चयन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होने जा रही है।
प्रदेश में बाल विकास विभाग में 50 हजार से अधिक आंगनबाड़ी और सहायिकाओं के पद रिक्त थे। भर्ती के लिए दो साल पहले विज्ञापन निकाला गया था। गोरखपुर में आंगनबाड़ी और सहायिका के 1147 पद रिक्त थे। विज्ञापन निकला, तो 20 हजार आवेदन आ गए। सीनियर पीसीएस अधिकारी के नेतृत्व में चयन कमेटी बनाई गई। चयन प्रक्रिया पूरी भी कर ली गई। लेकिन, रिजल्ट नहीं आया। अब नया शासनादेश आया है।
विज्ञापन

नए शासनादेश के अनुसार जिले में जितने भी आंगनबाड़ी के पद रिक्त हैं, उनमें से 50 प्रतिशत सहायिकाओं से भरे जाएंगे। जिन सहायिकाओं को प्रमोशन देकर आंगनबाड़ी बनाया जाएगा, उनकी सेवा कम से कम पांच साल पूरी होनी चाहिए। उम्र 50 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता इंटर होना अनिवार्य है। यदि कोई सहायिका इन शर्तों को पूरा करती है, तो वह आंगनबाड़ी के लिए आवेदन कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
आंगनबाड़ी के जितने पद रिक्त हैं उनमें से 50 प्रतिशत पदों पर सहायिकाओं को प्रमोशन दिया जाएगा। हर परियोजना से आंगनबाड़ी के रिक्त पदों को सूची मांगी गई है। अधिकतर परियोजनाओं की सूची आ गई है। जल्द विज्ञापन निकाला जाएगा। इसके लिए आनलाइन आवेदन करना होगा। : हेमंत सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed