फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   During a family dispute, a woman was publicly insulted by saying this and even beaten up when she protested.

Gorakhpur News: पुराने विवाद में सरेआम महिला के ये बोलकर किया बेइज्जत, विरोध पर पीटा भी- केस दर्ज

Sat, 02 Mar 2024 05:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 02 Mar 2024 05:34 PM IST
सार

गोरखपुर में एक पुराने विवाद में पटीदारों ने महिला को डायन कहकर बेइज्जत किया और फिर विरोध करने पर मारपीट भी किया।

विज्ञापन
During a family dispute, a woman was publicly insulted by saying this and even beaten up when she protested.
महिला से मारपीट( सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

गोरखपुर के  चौरीचौरा इलाके में एक महिला को पुराने विवाद में पटीदारों ने डायन कहकर बेइज्जत किया और फिर विरोध करने पर मारपीट की गई। आरोप है कि आरोपियों ने मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चौरी खास निवासी बेचनी पत्नी शैलेश निषाद ने अपने पटीदारों पर डायन कहकर पिटाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि 24 फरवरी को वह चौरीचौरा बाजार करने गई थीं। दोपहर में लौटीं तो पटीदार पुष्पा पत्नी विद्या, दीपकला पत्नी साहब, रीता पत्नी अमरजीत और भानमती पत्नी शंभू एकराय होकर उसे डायन कहकर चिढ़ाने लगीं।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि आए दिन वे लोग इसी तरह कहकर परेशान करती हैं। उस दिन बाजार से आते ही डायन कहने का विरोध किया गया तो आरोपी एकराय होकर लाठी-डंडा लेकर घर पर चढ़ गए और मारपीट करने लगे। आरोप लगाने लगे कि वह जादू टोना करती है और उसकी इस हरकत से ही उनके परिवार में खुशहाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट होता देखकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और फिर किसी तरह से बीच-बचाव कर मामले को शांत कराए। महिला का कहना है कि मारपीट में उसे गंभीर चोट आई है। पुलिस तहरीर के मुताबिक सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed