{"_id":"6acea19160b863f1ee089d93","slug":"instructors-demand-regularization-and-payment-of-arrears-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1484697-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अनुदेशकों ने उठाई नियमितीकरण और एरियर भुगतान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अनुदेशकों ने उठाई नियमितीकरण और एरियर भुगतान की मांग
विज्ञापन
गोरखपुर। नियमितीकरण, बकाया एरियर के भुगतान और अन्य समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति, उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री और अपर सचिव, बेसिक शिक्षा को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को दिया गया।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशक पिछले 14 वर्षों से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चार फरवरी 2026 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार अनुदेशक पदों का सृजन कर नियमितीकरण करने और बकाया एरियर का तत्काल भुगतान करने की मांग की।
अनुदेशकों ने वार्षिक नवीनीकरण और अनुबंध व्यवस्था समाप्त कर स्थायी व्यवस्था लागू करने के साथ ही 12 माह का वेतन देने की मांग भी उठाई। इसके अलावा महिला अनुदेशकों को चाइल्ड केयर लीव और मिसकैरेज अवकाश देने, प्रतिवर्ष 14 दिन का आकस्मिक एवं अर्जित अवकाश, सवैतनिक चिकित्सा अवकाश और पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग की। ज्ञापन में पारिवारिक परिस्थितियों के आधार पर विद्यालयों में समायोजन और सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष निर्धारित करने की मांग भी शामिल रही।
विज्ञापन
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद निषाद, मंडल अध्यक्ष भारत भूषण यादव, बीरभद्र सिंह, नितिन सिंह, संदीप पांडेय, राम सकल पासवान, प्रवीण यादव, दीपक सिंह और आशीष श्रीवास्तव समेत सैकड़ों अनुदेशक मौजूद रहे।