फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Instructions to suspend Kauwabag post incharge on wireless

गोरखपुर: रात में निरीक्षण के लिए निकले एसएसपी, चौकी इंचार्ज को दी चेतावनी

Sat, 03 Apr 2021 02:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 03 Apr 2021 02:03 PM IST
सार

  • वायरलेस पर कौवाबाग चौकी इंचार्ज को सस्पेंड करने का जारी कर दिया था निर्देश
  • दोबारा गलती ना होने के वादे पर दिया एक और मौका दिया

विज्ञापन
Instructions to suspend Kauwabag post incharge on wireless
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर में कानून व्यवस्था और सड़क पर पुलिस की मुस्तैदी जानने के लिए एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे शाहपुर, गोलघर सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में भ्रमण करने के साथ ही कई चौकियों पर निरीक्षण किया। इस दौरान शाहपुर के कौआबाग चौकी पर चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह नदारद थे। एसएसपी ने वायरलेस सेट पर से ही उन्हें बुलाया।
विज्ञापन


इस दौरान एसएसपी 10 मिनट तक चौकी पर ही उनका इंतजार करते रहे, लेकिन इंचार्ज तब तक नहीं पहुंच पाए। जिससे नाराज एसएसपी ने वायरलेस पर ही उन्हें सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया। लेकिन बाद में चौकी पर पहुंचने और माफी मांगने पर उन्हें चेतावनी देते हुए एक मौका और दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एसएसपी पहले शाहपुर थाने पहुंचे। वहां एक संतरी मौजूद था। एसएसपी ने उसकी रायफल लेकर चेक की। इसके बाद वह पादरी बाजार चौकी पहुंचे जहां सब कुछ ठीक मिला। वहां से निकलने के बाद कौआबाग चौकी पर पहुंचे थे। जहां इंचार्ज राजेंद्र सिंह नदारद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से निकलने के बाद एसएसपी ने जटेपुर चौकी का भी निरीक्षण किया। इस संबंध में एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि इंचार्ज नदारद मिले थे। उनके माफी मांगने पर एक मौका और दिया गया है। दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed