{"_id":"606828425f6fac5aa076612c","slug":"instructions-to-suspend-kauwabag-post-incharge-on-wireless","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: रात में निरीक्षण के लिए निकले एसएसपी, चौकी इंचार्ज को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: रात में निरीक्षण के लिए निकले एसएसपी, चौकी इंचार्ज को दी चेतावनी
Sat, 03 Apr 2021 02:03 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 03 Apr 2021 02:03 PM IST
सार
- वायरलेस पर कौवाबाग चौकी इंचार्ज को सस्पेंड करने का जारी कर दिया था निर्देश
- दोबारा गलती ना होने के वादे पर दिया एक और मौका दिया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में कानून व्यवस्था और सड़क पर पुलिस की मुस्तैदी जानने के लिए एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे शाहपुर, गोलघर सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में भ्रमण करने के साथ ही कई चौकियों पर निरीक्षण किया। इस दौरान शाहपुर के कौआबाग चौकी पर चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह नदारद थे। एसएसपी ने वायरलेस सेट पर से ही उन्हें बुलाया।
इस दौरान एसएसपी 10 मिनट तक चौकी पर ही उनका इंतजार करते रहे, लेकिन इंचार्ज तब तक नहीं पहुंच पाए। जिससे नाराज एसएसपी ने वायरलेस पर ही उन्हें सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया। लेकिन बाद में चौकी पर पहुंचने और माफी मांगने पर उन्हें चेतावनी देते हुए एक मौका और दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, एसएसपी पहले शाहपुर थाने पहुंचे। वहां एक संतरी मौजूद था। एसएसपी ने उसकी रायफल लेकर चेक की। इसके बाद वह पादरी बाजार चौकी पहुंचे जहां सब कुछ ठीक मिला। वहां से निकलने के बाद कौआबाग चौकी पर पहुंचे थे। जहां इंचार्ज राजेंद्र सिंह नदारद थे।
विज्ञापन
वहां से निकलने के बाद एसएसपी ने जटेपुर चौकी का भी निरीक्षण किया। इस संबंध में एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि इंचार्ज नदारद मिले थे। उनके माफी मांगने पर एक मौका और दिया गया है। दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई की जाएगी।