फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Instructions to complete preparations for Khichdi Mela in four days

Gorakhpur News: चार दिन में खिचड़ी मेला की तैयारियां पूरी करने का निर्देश, श्रद्धालुओं को मिलेगी खास सुविधाएं

Thu, 22 Dec 2022 11:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 22 Dec 2022 11:45 AM IST
सार

मेले में साफ-सफाई की निगरानी के लिए 25 वायरलेस, पहले ही संबंधित को उपलब्ध कराए जा चुके हैं। नगर आयुक्त ने 10 वायरलेस सेट और मंगाने को कहा। इसी तरह उन्होंने सभी वाहन स्टैंड पर सफाई, प्रकाश व्यवस्था, मोबाइल टायलेट की सफाई व पीने के पानी का समुचित इंतजाम का निर्देश दिया।

विज्ञापन
Instructions to complete preparations for Khichdi Mela in four days
नगर आयुक्त अविनाश सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बुधवार की दोपहर गोरखनाथ मंदिर परिसर में ही स्थित नगर निगम के कैंप कार्यालय में बैठक कर मकर संक्रांति (खिचड़ी मेला) की तैयारियों की समीक्षा की और निरीक्षण भी किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हर हाल में 25 दिसंबर तक सभी तैयारियां पूरी कर लेने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार ने बताया कि मंदिर के चारों ओर से आने वाली सड़क के पैचवर्क एवं निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। नगर आयुक्त ने सिधारीपुर से डोमिनगढ़ स्टेशन, रामलीला मैदान से सूर्य विहार होते हुए सिधारीपुर और सुभाष चन्द्र बोस नगर से सिधारीपुर तक जल निगम द्वारा कराए जाने वाले कार्य को जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


बताया कि मेला परिसर में 150 सफाई कर्मी सेवाएं देंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग, जलकल एवं पथ प्रकाश के भी 50 के करीब कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मेले में गैस हीटर, अलाव, 35 सीसी कैमरे लगाने, पीए सिस्टम लगाने एवं बैरिकेडिंग के कार्यों को जल्द पूर्ण करने के भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि मेले में साफ-सफाई की निगरानी के लिए 25 वायरलेस, पहले ही संबंधित को उपलब्ध कराए जा चुके हैं। नगर आयुक्त ने 10 वायरलेस सेट और मंगाने को कहा। इसी तरह उन्होंने सभी वाहन स्टैंड पर सफाई, प्रकाश व्यवस्था, मोबाइल टायलेट की सफाई व पीने के पानी का समुचित इंतजाम का निर्देश दिया।


कहा कि मेला परिसर में सफाई एवं छिड़काव की नियमित व्यवस्था की जाए। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, नकहा, सुरजकुंड, व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर रात्रि कालीन सफाई के लिए ड्यूटी लगाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed