फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Instructions to close three shops for non-compliance of social assistance

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करना पड़ा महंगा, औषधि विभाग की ओर से दुकान बंद करने का निर्देश

Wed, 29 Apr 2020 12:48 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Wed, 29 Apr 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
Instructions to close three shops for non-compliance of social assistance
सोशल डिस्टेसिंग नियम को नजरअंदाज करते हुए दवा खरीदते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
भालोटिया मार्केट में सोशल डिस्टेंसिंग के नाम पर लगातार लापरवाही बरती जा रही है। कार्रवाई के बाद भी सिलसिला रूक नहीं रहा है। मंगलवार को शिकायत पर औषधि विभाग के सहायक आयुक्त राजेश कुमार और ड्रग इंस्पेक्टर जय सिंह मौके पर पहुंचकर तीन दुकानों को बंद करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


सहायक औषधि आयुक्त राजेश कुमार ने बताया कि भालोटिया मार्केट के एसके फार्मा, जीएम कांपलेक्स स्थित बजरंग फार्मा एवं पशुपति बाजार स्थित राधे मेडिकल एजेंसी पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा था। इसके तहत कार्रवाई करते हुए अग्रिम आदेश तक दुकान बंद करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर दुकान खुली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि इससे पूर्व भी पांच दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर कार्रवाई की जा चुकी हैं। इसके बाद भी लोग मान नहीं रहे हैं। कहा कि लगातार निरीक्षण चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed