{"_id":"65b19ca3b2b667592d0bb3d7","slug":"instructions-for-investigation-in-case-of-wrongly-giving-electricity-connection-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-444885-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गलत ढंग से बिजली कनेक्शन देने के मामले में जांच के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गलत ढंग से बिजली कनेक्शन देने के मामले में जांच के निर्देश
Thu, 25 Jan 2024 04:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 25 Jan 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। सहजनवां के एसडीओ पुष्पेंद्र सिंह पर बिना पूरा बिल जमा कराए तीन कनेक्शनों के स्थायी विच्छेदन करने के मामले की जांच के निर्देश चेयरमैन डॉ. आशीष कुमार गोयल ने दिए हैं। सहजनवां के केशोपुर निवासी प्रमेंद्र कुमार ने चेयरमैन को पत्र लिखकर एसडीओ की शिकायत की थी। बताया था कि नौसड़ में तीन कनेक्शनों का नियम विरुद्ध तरीके से पीडी किया गया। इन कनेक्शनों का पूरा बिल भी नहीं जमा किया गया था। उन्होंने तीनों कनेक्शनों का नंबर भी दिया है। आरोप है कि कनेक्शन पीडी करने के बाद उसी घर में दूसरे सदस्य के नाम से नया कनेक्शन भी जारी कर दिया गया। मुख्य अभियंता आशु कालिया ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। रिपोर्ट मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन