फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Institute of Media, Film and Mass Communication to be established at DDU; Prof. Harsh Sinha to be the Director.

Gorakhpur News: डीडीयू में फिल्म मेकिंग, डिजिटल मार्केटिंग और पीआर का सिखाएंगे हुनर

Tue, 30 Jun 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 30 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Institute of Media, Film and Mass Communication to be established at DDU; Prof. Harsh Sinha to be the Director.
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय रोजगारोन्मुखी शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करने जा रहा है। विश्वविद्यालय परिसर में जल्द ही इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया, फिल्म एंड मास कम्युनिकेशन (आईएमएफसी) की स्थापना की जाएगी। संस्थान फिल्म मेकिंग, डिजिटल मार्केटिंग, पत्रकारिता और पीआर एवं विज्ञापन में पूर्वांचल के युवाओं को आधुनिक मीडिया उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करेगा।
विज्ञापन


रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन विभाग के प्रोफेसर हर्ष कुमार सिन्हा संस्थान के निदेशक बनाए गए हैं। प्रस्तावित संस्थान में मीडिया शिक्षा को केवल पारंपरिक पत्रकारिता तक सीमित न रखकर आधुनिक तकनीकों और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों से जोड़ा जाएगा। यह संस्थान फोर-पिलर मॉडल पर कार्य करेगा। इसके अंतर्गत कोर जर्नलिज्म, फिल्म मेकिंग, स्ट्रेटेजिक कम्युनिकेशन (जनसंपर्क एवं विज्ञापन) तथा डिजिटल मार्केटिंग की पढ़ाई एक ही छत के नीचे कराई जाएगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल मीडिया, फिल्म और कॉरपोरेट कम्युनिकेशन जैसे क्षेत्रों में बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि नए संस्थान की स्थापना से पूर्वी उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों को महानगरों का रुख किए बिना आधुनिक मीडिया शिक्षा और व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध होगा। साथ ही, यह संस्थान क्षेत्र में मीडिया, फिल्म निर्माण और डिजिटल संचार के क्षेत्र में कुशल मानव संसाधन तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि मीडिया के क्षेत्र में कॅरियर की असीम संभावनाए हैं। पूर्वांचल में इस तरह के संस्थान की जरूरत महसूस की जा रही थी। इस संस्थान से बेहतर प्रोफेशनल्स तैयार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed