फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Inspiration to put tricolor with digital screens at 173 stations

अमृत महोत्सव: 173 स्टेशनों पर डिजिटल स्क्रीन से तिरंगा लगाने की दे रहे प्रेरणा, आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Fri, 12 Aug 2022 11:16 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 12 Aug 2022 11:16 AM IST
सार

पूर्वोत्तर रेलवे बालक इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को भारत विभाजन की विभीषिका की याद में चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को लोगों के संघर्ष और बलिदान के दर्द को चित्रों के माध्यम से बताया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने समारोह में देशभक्ति पर आधारित गीत प्रस्तुत किया।

विज्ञापन
Inspiration to put tricolor with digital screens at 173 stations
आवास और रेल पर लगा तिरंगा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे ने सभी कार्यालयों, स्टेशनों व कारखानों पर तिरंगा फहराना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में अब डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से रेलकर्मियों और यात्रियों को प्रेरित किया जा रहा है। 173 स्टेशनों पर 224 डिजिटल स्क्रीन लगाए गए हैं।
विज्ञापन


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टरों, बैनरों एवं स्टीकरों के माध्यमों से लोगों को हर घर तिरंगा के वेबसाइट की जानकारी भी दी जा रही है। पूर्वोत्तर रेलवे में कार्यरत 46,816 कर्मियों को तिरंगा उपलब्ध कराया गया है, जिन्हें वे अपने आवासों पर फहराएंगे।
विज्ञापन


अभी तक लगभग 4,725 रेलकर्मियों ने अपने आवासों पर तिरंगा फहराया है। 21 प्रमुख स्टेशनों पर 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे पर 256 इंजनों और 2,688 कोचों में तिरंगा के स्टीकर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह अक्तूबर तक चलेगी दरभंगा-अजमेर स्पेशल
गोरखपुर। यात्रियों की हो रही भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने पूर्व से चल रही 05537/05538 दरभंगा-अजमेर-दरभंगा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचलन आठ फेरों के लिए बढ़ा दिया है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05537 दरभंगा-अजमेर स्पेशल 17 अगस्त से 05 अक्तूबर तक प्रत्येक बुधवार को तथा 05538 अजमेर-दरभंगा स्पेशल 18 अगस्त से 06 अक्तूबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलाने का निर्णय लिया है। ब्यूरो


भारत विभाजन की विभीषिका की याद में चित्र प्रदर्शनी लगाई गई
पूर्वोत्तर रेलवे बालक इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को भारत विभाजन की विभीषिका की याद में चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को लोगों के संघर्ष और बलिदान के दर्द को चित्रों के माध्यम से बताया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने समारोह में देशभक्ति पर आधारित गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed