{"_id":"62f5e94a52df065f046eab9e","slug":"inspiration-to-put-tricolor-with-digital-screens-at-173-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत महोत्सव: 173 स्टेशनों पर डिजिटल स्क्रीन से तिरंगा लगाने की दे रहे प्रेरणा, आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत महोत्सव: 173 स्टेशनों पर डिजिटल स्क्रीन से तिरंगा लगाने की दे रहे प्रेरणा, आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज
Fri, 12 Aug 2022 11:16 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:16 AM IST
सार
पूर्वोत्तर रेलवे बालक इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को भारत विभाजन की विभीषिका की याद में चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को लोगों के संघर्ष और बलिदान के दर्द को चित्रों के माध्यम से बताया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने समारोह में देशभक्ति पर आधारित गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
आवास और रेल पर लगा तिरंगा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे ने सभी कार्यालयों, स्टेशनों व कारखानों पर तिरंगा फहराना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में अब डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से रेलकर्मियों और यात्रियों को प्रेरित किया जा रहा है। 173 स्टेशनों पर 224 डिजिटल स्क्रीन लगाए गए हैं।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टरों, बैनरों एवं स्टीकरों के माध्यमों से लोगों को हर घर तिरंगा के वेबसाइट की जानकारी भी दी जा रही है। पूर्वोत्तर रेलवे में कार्यरत 46,816 कर्मियों को तिरंगा उपलब्ध कराया गया है, जिन्हें वे अपने आवासों पर फहराएंगे।
अभी तक लगभग 4,725 रेलकर्मियों ने अपने आवासों पर तिरंगा फहराया है। 21 प्रमुख स्टेशनों पर 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे पर 256 इंजनों और 2,688 कोचों में तिरंगा के स्टीकर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
छह अक्तूबर तक चलेगी दरभंगा-अजमेर स्पेशल
गोरखपुर। यात्रियों की हो रही भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने पूर्व से चल रही 05537/05538 दरभंगा-अजमेर-दरभंगा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचलन आठ फेरों के लिए बढ़ा दिया है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05537 दरभंगा-अजमेर स्पेशल 17 अगस्त से 05 अक्तूबर तक प्रत्येक बुधवार को तथा 05538 अजमेर-दरभंगा स्पेशल 18 अगस्त से 06 अक्तूबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलाने का निर्णय लिया है। ब्यूरो
भारत विभाजन की विभीषिका की याद में चित्र प्रदर्शनी लगाई गई