फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Inspector Ramgarh Tal KK Rana Line Hajir and CO Cantt Removed

गोरखपुर: चार दिन में हुई दो बड़ी वारदात, थानेदार हुए लाइन हाजिर, सीओ का हुआ तबादला

Fri, 01 Oct 2021 12:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 01 Oct 2021 12:13 PM IST
सार

सीओ बांसगांव श्यामदेव बिंदु को सीओ कैंट और राहुल भाटी को सीओ बांसगांव बनाया गया। सर्विलांस में तैनात सुशील शुक्ला को रामगढ़ ताल का नया थानेदार बनाया गया।

विज्ञापन
Inspector Ramgarh Tal KK Rana Line Hajir and CO Cantt Removed
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रामगढ़ ताल के मॉडल शॉप पर कर्मचारी की हत्या के मामले में इंस्पेक्टर केके राणा को लाइन हाजिर व सीओ कैंट को हटा दिया गया है। वहीं सीओ बांसगांव श्यामदेव बिंदु को सीओ कैंट और राहुल भाटी को सीओ बांसगांव बनाया गया। सर्विलांस में तैनात सुशील शुक्ला को रामगढ़ ताल का नया थानेदार बनाया गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिले के रामगढ़ताल इलाके में चार दिन के अंदर दो हत्याकांड हो चुका है। सोमवार रात कानपुर के एक कारोबारी मनीष को पुलिस वालों ने पीट-पीटकर मार डाला था। जबकि, गुरुवार की रात रामगढ़ताल इलाके में स्थित मॉडल शॉप पर मुफ्त में शराब न लाने पर गुंडों ने एक बेकसूर कर्मचारी मनीष प्रजापति (24) को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। मनीष के बचाव में आए उसके साथी रघु को भी बर्बरता से पीटकर अधमरा कर दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के निवासी नागेन्द्र प्रताप सिंह का रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में वरदायनी के पास मॉडल शॉप है। उनका बेटा मनीष सिंह इसका संचालन करता है। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के पनगढ़ी निवासी श्रवण प्रजापति का 24 साल का बेटा मनीष प्रजापति मॉडल शॉप पर कैंटीन कर्मचारी के रूप में काम करता था। गुरुवार की रात करीब 7:30 बजे कोतवाली इलाके का हिस्ट्रीशीटर अपने साथियों के साथ पहुंचा। उसने मनीष से शराब लाने को कहा, जिस पर उसने रुपये मांगे। इस पर शराब मांग रहे युवक ने खुद को हिस्ट्रीशीटर का भाई बताया और मुफ्त में शराब लाने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष ने बताया कि रुपये देने के बाद ही उसे शराब मिल पाएगी। इसी बात से युवक नाराज हो गया। उसने फोन कर अपने कुछ साथियों को बुला लिया। आए लोगों ने मौके पर पहुंचते ही बवाल करना शुरू कर दिया। मनीष छिपने के लिए मॉडल शॉप के अंदर भागा तो गुंडों ने अंदर घुसकर मनीष को हॉकी और डंडों से जानवरों की तरह पीटना शुरू कर दिया। बचाने गए उसके साथी बहराइच के हुजूरपुर थाना क्षेत्र स्थित पातोपुर निवासी रघु की भी गुंडों ने बेहिसाब पिटाई कर दी।

वहीं अन्य वेटर व कर्मचारी जान बचाकर भागने लगे। वहां पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया और कई कर्मचारी खुद को बचाने के लिए काउंटर के पीछे कूद पड़े। किसी तरह से छिपकर लोगों ने अपनी जान बचाई। दोनों को गंभीर रूप से घायल करने के बाद गुंडे डंडे हॉकी लहराते हुए भाग निकले।


दोनों घायलों को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर मनीष को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान मनीष ने दम तोड़ दिया, जबकि रघु का इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़ें- मुफ्त शराब न देने पर कर्मचारी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, गुंडे सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed