फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur ramgarhtal miscreants beat two people one killed another injured

एक और हत्या से दहला गोरखपुर: मुफ्त शराब न देने पर कर्मचारी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, गुंडे सीसीटीवी में कैद

Fri, 01 Oct 2021 03:14 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 01 Oct 2021 03:14 PM IST
सार

शराब मांग रहे युवक ने खुद को हिस्ट्रीशीटर का भाई बताया और मुफ्त में शराब लाने का दबाव बनाया। मनीष ने बताया कि रुपये देने के बाद ही उसे शराब मिल पाएगी। इसी बात से युवक नाराज हो गया और अपने दोस्तों को बुलाकर उसकी हॉकी और डंडों से पीटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
gorakhpur ramgarhtal miscreants beat two people one killed another injured
सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल इलाके में स्थित मॉडल शॉप पर मुफ्त में शराब न लाने पर गुंडों ने एक बेकसूर कर्मचारी मनीष प्रजापति (24) को गुरुवार की रात बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। मनीष के बचाव में आए उसके साथी रघु को भी बर्बरता से पीटकर अधमरा कर दिया। यह वही रामगढ़ताल इलाका है, जहां सोमवार रात कानपुर के एक कारोबारी मनीष को पुलिस वालों ने पीट-पीटकर मार डाला था। रघु को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुंडों का यह तांडव सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। सूचना पाते ही एडीजी अखिल कुमार, डीआईजी जे रविंद्र गौंड समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के निवासी नागेन्द्र प्रताप सिंह का रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में वरदायनी के पास मॉडल शॉप है। उनका बेटा मनीष सिंह इसका संचालन करता है। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के पनगढ़ी निवासी श्रवण प्रजापति का 24 साल का बेटा मनीष प्रजापति मॉडल शॉप पर कैंटीन कर्मचारी के रूप में काम करता था। गुरुवार की रात करीब 7:30 बजे कोतवाली इलाके का हिस्ट्रीशीटर अपने साथियों के साथ पहुंचा। उसने मनीष से शराब लाने को कहा, जिस पर उसने रुपये मांगे। इस पर शराब मांग रहे युवक ने खुद को हिस्ट्रीशीटर का भाई बताया और मुफ्त में शराब लाने का दबाव बनाया।
विज्ञापन


मनीष ने बताया कि रुपये देने के बाद ही उसे शराब मिल पाएगी। इसी बात से युवक नाराज हो गया। उसने फोन कर अपने कुछ साथियों को बुला लिया। आए लोगों ने मौके पर पहुंचते ही बवाल करना शुरू कर दिया। मनीष छिपने के लिए मॉडल शॉप के अंदर भागा तो गुंडों ने अंदर घुसकर मनीष को हॉकी और डंडों से जानवरों की तरह पीटना शुरू कर दिया। बचाने गए उसके साथी बहराइच के हुजूरपुर थाना क्षेत्र स्थित पातोपुर निवासी रघु की भी गुंडों ने बेहिसाब पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अन्य वेटर व कर्मचारी जान बचाकर भागने लगे। वहां पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया और कई कर्मचारी खुद को बचाने के लिए काउंटर के पीछे कूद पड़े। किसी तरह से छिपकर लोगों ने अपनी जान बचाई। दोनों को गंभीर रूप से घायल करने के बाद गुंडे डंडे हॉकी लहराते हुए भाग निकले।

दोनों घायलों को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर मनीष को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान मनीष ने दम तोड़ दिया, जबकि रघु का इलाज चल रहा है।


उधर, आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुट गई है। इंस्पेक्टर रामगढ़ताल केके राणा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें- चार दिन में हुई दो बड़ी वारदात, थानेदार हुए लाइन हाजिर, सीओ का हुआ तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed