फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Inspector line spot on No action in case of assault woman

यूपी: महिला से मारपीट के मामले में नहीं की कार्रवाई, दरोगा लाइन हाजिर

Mon, 04 Jan 2021 09:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 04 Jan 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
Inspector line spot on No action in case of assault woman
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

गोरखपुर में मुकदमे की पैरवी कर लौट रही महिला से मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं करने पर हलका दरोगा प्रहलाद गौड़ को लाइनहाजिर कर दिया गया है। पीड़ित महिला ने डीआईजी से शिकायत की थी। डीआईजी के आदेश पर हलका दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी वेदमुखी देवी पत्नी स्व. रामनारायण राय ने डीआईजी को दिए शिकायती पत्र में लिखा था कि वह बीते 24 नवंबर को सहजनवां तहसील में मुकदमे की पैरवी कर घर लौट रही थीं।
विज्ञापन


इसी दौरान गांव के बाहर पुलिया के पास पहले से मौजूद गांव के ही कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट और गालीगलौज की। मुकदमे की पैरवी करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत थाने पर की गई तो हलका दरोगा प्रहलाद गौड़ ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। डीआईजी ने पुलिस को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया। सीओ की जांच में दरोगा की लापरवाही की पुष्टि होने पर उन्हें लाइनहाजिर कर दिया गया है।

थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार सिंह ने कहा कि कार्य में लापरवाही की शिकायत मिलने पर हलका दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.comअमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed