{"_id":"65cfdc4606ead92f1c091a84","slug":"inquiries-pending-for-dna-report-identification-of-many-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-469129-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीएनए रिपोर्ट के इंतजार में लटकी विवेचनाएं, कई की पहचान भी अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीएनए रिपोर्ट के इंतजार में लटकी विवेचनाएं, कई की पहचान भी अधूरी
विज्ञापन
डीएनए और अन्य रिपोर्ट के लिए एसएसपी ने लिखा पत्र, विशेष वाहक लेकर जाएगा
बेलघाट में शौचालय की टंकी में मिली लाश हो या फिर गोरखनाथ में पानी के टंकी में शव, सबकी पहचान बाकी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। डीएनए और बिसरा रिपोर्ट के इंतजार में जिले की कई विवेचनाएं लटक गई हैं। गोरखपुर में विधि विज्ञान प्रयोगशाला बन जाने के बाद भी पुलिस को रिपोर्ट और आम लोगों को इंसाफ पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। गोरखनाथ इलाके के एक घर की टंकी में मिले युवक के शव का मामला हो या फिर बेलघाट में शौचालय की टंकी में मिले शव की पहचान आज भी डीएनए रिपोर्ट के इंतजार में है। अब एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने विशेष वाहक से पत्र भेजने का फैसला किया है, ताकि बड़े मामलों की रिपोर्ट जल्द मिल जाए और फिर पर्दाफाश हो सके।
जानकारी के मुताबिक, 2020 से गोरखपुर में विधि विज्ञान प्रयोगशाला के स्थापना के साथ ही यह उम्मीद की गई कि अब लखनऊ तक की दौड़ खत्म होगी और जांच रिपोर्ट जल्दी मिलेगी। लेकिन, वर्तमान में हकीकत यह है कि हफ्तों में पूरी होने वाली जांच महीनों में पूरी नहीं हो पा रही है। डीएन जांच की लंबी वेटिंग के चलते कई महत्वपूर्ण विवेचनाओं पर असर पड़ रहा है। हालांकि, अफसर जांच रिपोर्ट के लिए लगातार पत्र लिख रहे हैं।
एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर ने उन सभी एसआर केस जिसमें डीएनए रिपोर्ट की वजह से मामला लटका पड़ा है उसके लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला के डायरेक्टर को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
इन बड़े मामलों में रिपोर्ट का इंतजार
0 अक्टूबर 2023 में बेलघाट के एकौना खुर्द गांव में मनोज गौंड के घर में स्थित शौचालय की टंकी में कंकाल मिली थी। बताया जाता है कि यह लाश उसी घर के एक युवती की है, जो गायब है। हत्या की आशंका भी है। केस दर्ज है, लेकिन रिपोर्ट का इंतजार है।
0 नवंबर 2023 में गीडा थाना क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी दो सगे भाइयों ने बहन की हत्या के प्रतिशोध में गांव के एक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। युवक का शव राप्ती नदी में मिला। लाश की पहचान नहीं हो पाई। उसका सैंपल भी डीएनए जांच के लिए भेजा गया है।
0 अगस्त 2021 में गोरखनाथ इलाके के हुमायूंपुर हड़वा फाटक के पास रिटायर्ड कृषि इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के मकान के पानी की टंकी में एक युवक की लाश मिली थी। पुलिस ने पास के लापता युवक की लाश बताई, लेकिन उसकी मां ने इन्कार कर दिया। डीएनए जांच रिपोर्ट का आज भी इंतजार है।
......
लंबित जांच रिपोर्ट के लिए पत्र लिखा गया है। विशेष वाहक से पत्र को भेजा जाएगा, ताकि जल्द रिपोर्ट मिल सके और सच्चाई सामने आ जाए। इसके लेकर पहले भी पत्राचार किया जा चुका है।
- डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी