{"_id":"64251ed206ac8456ca0f2e15","slug":"innocent-missing-case-now-with-help-of-call-details-police-trying-to-solve-mystery-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम के लापता होने का मामला: अब कॉल डिटेल की मदद से गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस, जल्द होगा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम के लापता होने का मामला: अब कॉल डिटेल की मदद से गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस, जल्द होगा खुलासा
Thu, 30 Mar 2023 11:02 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो जगतबेला (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो जगतबेला (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 30 Mar 2023 11:02 AM IST
सार
उतरासोत गांव निवासी मिश्री साहनी मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं। रविवार को उनका 19 महीने का बच्चा अंकुर घर से रहस्यमय हाल में लापता हो गया था। केस दर्ज कर पुलिस ने जांच की तो लावारिस हाल में सोमवार को बच्चा मिल गया था।
विज्ञापन
चिलुआताल में लापता बच्चा घर आने के बाद मां की गोद में।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिलुआताल इलाके के उतरासोत गांव से 19 महीने के मासूम के लापता होने और फिर लावारिस हाल में मिलने के मामले में पुलिस अब कॉल डिटेल से गुत्थी सुलझाने में जुटी है। पुलिस को उम्मीद है कि इसकी मदद से उसके हाथ ऐसे सुराग लग जाएंगे, जिससे घटना का पर्दाफाश हो जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, उतरासोत गांव निवासी मिश्री साहनी मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं। रविवार को उनका 19 महीने का बच्चा अंकुर घर से रहस्यमय हाल में लापता हो गया था। केस दर्ज कर पुलिस ने जांच की तो लावारिस हाल में सोमवार को बच्चा मिल गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच के आधार पर गांव की एक महिला को हिरासत में लिया। पता चला कि उस महिला ने गायब अंकुर की मां बबिता से गोद लेने के लिए बातचीत की थी। पुलिस को पूरा संदेह है कि महिला ने ही बच्चे को गायब कराया था, लेकिन उसके हाथ में सबूत नहीं है। इस वजह से पुलिस कॉल डिटेल निकाल रही है।
विज्ञापन