फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Innocent girl murdered mother friend arrested in Gorakhpur

गोरखपुर: मासूम बच्ची की हत्या, मां का दोस्त गिरफ्तार

Thu, 27 Oct 2022 10:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 27 Oct 2022 10:40 AM IST
सार

एक साल के मासूम की हत्या के बाद मां ने तहरीर देकर केस तो दर्ज करा दिया, लेकिन अपने दोस्त जैकी गुप्ता को निर्दोष बताने में जरा भी नहीं हिचकिचाई। महिला बोली दोस्त जैकी की गलती नहीं है वह कैंसर पीड़ित है और अवसाद में है, इसलिए उसने ऐसी गलती कर दी।

विज्ञापन
Innocent girl murdered mother friend arrested in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गोरखपुर जिले के गोरखनाथ इलाके के नयागांव में किराये के कमरे में मंगलवार की रात 8:30 बजे एक वर्षीय अदिति की हत्या कर दी गई। घटना के समय मां और उसका एक पुरुष मित्र कमरे में मौजूद था। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सिर में मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने केस दर्ज करके मासूम की मां के पुरुष दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने भी की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के शिवशक्ति नगर आम बाजार निवासी नंदनी की शादी छह साल पहले पश्चिम चंपारण, बिहार जिले के भैरोगंज थाना क्षेत्र के सिरोना निवासी राजेश कुमार यादव से हुई थी। दोनों के दो बच्चे आर्या (4) व अदिति (1) थी। पति राजेश यादव की 28 सितंबर को तबीयत खराब हुई तो बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने चले गए।
विज्ञापन


पत्नी नंदनी देवी को पर्ची काउंटर के बाहर खड़ा करके राजेश ओपीडी पर्ची कटवाने चला गया। थोड़ी देर बाद आया तो पत्नी नंदिनी अपने एक वर्षीय बेटी अदिति के साथ गायब मिली। मामला पुलिस तक पहुंच गया। इसके बाद पता चला कि नंदिनी अपने पुरुष मित्र जैकी गुप्ता के साथ चली गई है। जैकी सहजनवां का रहने वाला है। जैकी के साथ जाने के बाद नंदिनी ने गोरखनाथ थाना क्षेत्र के नयागांव में किराये का मकान लिया और बच्ची अदिति को लेकर रहने लगी। पुरुष मित्र जैकी गुप्ता भी साथ रहता था। मंगलवार रात 8:30 बजे किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मकान मालिक के मुताबिक, विवाद के दौरान ही बच्ची के तेजी से रोने की आवाज आई। भागकर कमरे की तरफ गया तो देखा कि बच्ची खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। उसे पटका गया था। घटना के बाद जैकी भाग निकला। मामले की सूचना पाकर आई पुलिस ने अदिति को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद सूचना पाकर मासूम का पिता राजेश यादव पहुंचा और पोस्टमार्टम बाद शव अंतिम संस्कार के लिए अपने साथ ले गया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। मामले के आरोपी जैकी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ जारी है।

दोस्त निर्दोष, अवसाद में कर दी घटना
एक साल के मासूम की हत्या के बाद मां ने तहरीर देकर केस तो दर्ज करा दिया, लेकिन अपने दोस्त जैकी गुप्ता को निर्दोष बताने में जरा भी नहीं हिचकिचाई। महिला बोली दोस्त जैकी की गलती नहीं है वह कैंसर पीड़ित है और अवसाद में है, इसलिए उसने ऐसी गलती कर दी।
 

दोस्त संग किराए के मकान में रह रही थी नंदनी

नंदनी अपने दोस्त के साथ गोरखनाथ इलाके के रामपुर नयागांव में किराए के मकान में रह रही थी। लेकिन, एक महीने भी उसका दोस्त उसे रख नहीं सका। मंगलवार की रात नंदनी का उसके दोस्त जैकी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया और फिर एक मासूम की जिंदगी खत्म हो गई।

पहले भी हुई है मासूमों की हत्या
7 मार्च 2021: बेलीपार इलाके के भीटी गांव में डेढ़ साल के अनिकेत की पानी की टंकी में डालकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप मां मनोरमा पर ही लगा था। केस दर्ज हुआ और जेल भी भेजी गई थी।
3 सितंबर 2022: शाहपुर के घोषीपुरवा में तमन्ना को पटककर मार डाला गया था। हत्या का आरोप बुआ पर लगा था।
21 जनवरी 2016: शाहपुर इलाके के बशारतपुर अशोक नगर में डॉ. ओमप्रकाश और उनके बेटे नितिन की हत्या की गई थी। इस मामले में ओमप्रकाश की पत्नी व उसके प्रेमी को जेल भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed